फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly News: The victim herself reached the police station with food for the accused of rape

Bareilly News : दुष्कर्म के आरोपी के लिए खाना लेकर खुद थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस सकते में

Sun, 07 Aug 2022 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 02:45 AM IST
सार

Bareilly News: जोगी नवादा निवासी राज प्रजापति उर्फ वीरेंद्र को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवती एक बार पहले भी वीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थी, तब पुलिस ने युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराए तो वह दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई जिसके बाद केस को एक्सपंज कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bareilly News: The victim herself reached the police station with food for the accused of rape
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना बारादरी की हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी युवक के लिए शनिवार को खुद पीड़िता खाना लेकर पहुंची तो पुलिस हैरान रह गई। हालांकि युवती के कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक युवती की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद जोगी नवादा निवासी राज प्रजापति उर्फ वीरेंद्र को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवती एक बार पहले भी वीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थी, तब पुलिस ने युवती के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराए तो वह दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई जिसके बाद केस को एक्सपंज कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले युवती ने वीरेंद्र के खिलाफ दोबारा मारपीट और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए जहां उसने दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि की। इसके बाद शनिवार को वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोपहर के वक्त पुलिस जब वीरेंद्र को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तभी युवती उसके लिए खाना लेकर थाने पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed