{"_id":"67b466c921fdeaf3d70bfb0a","slug":"bareilly-news-gangster-arrested-along-with-his-friend-in-encounter-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ में गैंगस्टर चुटकुला साथी समेत गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दरोगा-सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ में गैंगस्टर चुटकुला साथी समेत गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; दरोगा-सिपाही भी घायल
Tue, 18 Feb 2025 04:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:33 PM IST
सार
बरेली के इज्जतननगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गैंगस्टर समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दोनों बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतननगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर सचिन सैनी उर्फ चुटकुला और उसके साथी अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। सचिन सैनी के दाहिने पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुठभेड़ सोमवार आधी रात मल्हपुर पुलिया के पास हुई। बदमाशों के तीन साथी मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार रात को इज्जतनगर चौकी प्रभारी अनूप सिंह हमराहों के साथ मल्हपुर की पुलिया के पास संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को कलापुर पुलिया की ओर से दो बाइक पर सवार पांच लोग आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवारों ने डंडे से प्रहार कर बाइकों को बिथरी चैनपुर नहर की ओर दौड़ा दिया। इससे चौकी इंचार्ज अनूप सिंह और कांस्टेबल राजेश कुमार घायल हो गए। पुलिस टीम ने थाने को सूचना दी और बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: छात्रा को टक्कर मारकर चालक ने संकरी सड़क पर भगाया डंपर, कई लोग बाल-बाल बचे; देखें लाइव Video
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाने की सरकारी जीप से बाइक सवारों को आगे से घेरने की कोशिश की गई। खुद को घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दाहिनी पैर में गोली लगने से सीबीगंज थाने के मथुरापुर निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी उर्फ चुटकुला गिर गया। सचिन की बाइक पर ही बारादरी थाने के कांकड़ टोला निवासी अभिषेक चौधरी भी था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos
बदमाशों से बरामद हुआ ये सामान
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने 32 बोर का तमंचा, कारतूस, 3,900 रुपये, दो मोबाइल, एक डंडा और चोरी की एक बाइक बरामद की है। बदमाशों के फरार साथियों के नाम राहुल शर्मा निवासी छोटी बिहार के खिलाफ 11, शेर सिंह उर्फ शेरा निवासी बरी नगला थाना कैंट के खिलाफ सात और सुनील निवासी अमरिया थाना कैंट के खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सदर हवालात की सरिया काटकर फरार हुआ था गैंगस्टर
गैंगस्टर सचिन सैनी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे फरवरी 2024 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसे 23 फरवरी को कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। उसके साथ उसका हिस्ट्रीशीटर साथी अंकित यादव भी था। कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद सचिन सैनी और अंतिम यादव सदर हवालात की खिड़की की सरिया काटकर यहां से फरार हो गए थे।

दोनों पर 20-20 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया। इसके बाद सचिन सैनी को नौ मार्च और अंकित यादव को 25 मार्च को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। दोनों जमानत पर चल रहे थे। अभिषेक के खिलाफ 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद सचिन सैनी और अभिषेक चौधरी नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक चौकी इंचार्ज और सिपाही घायल हुए हैं। दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। मुठभेड़ में सचिन सैनी के दाहिने पैर में गोली लगी है।