फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly news Car riders shot woman after sexual harassment her victim has also accused the mayor

Bareilly: गोली लगने से घायल महिला ने पांच लोगों पर कराई रिपोर्ट, कार में दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का आरोप

Sun, 30 Mar 2025 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Mar 2025 02:01 PM IST
सार

बरेली में तीन सौ बेड अस्पताल रोड से कार में बैठाकर ले जाई गई महिला को गांधी उद्यान के पास गोली मारने के मामले में पांच अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित महिला वही है, जिसने बीते साल मेयर उमेश गौतम पर दुष्कर्म की रिपोर्ट कराई थी।

विज्ञापन
bareilly news Car riders shot woman after sexual harassment her victim has also accused the mayor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

बरेली के गांधी उद्यान से डूडा कार्यालय रोड पर शनिवार रात गोली लगने के मामले में महिला ने कार में मौजूद पांच अनजान लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट करा दी है। रिश्तेदार ने महिला के बयान के आधार पर इनमें से तीन पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पूरा मामला संदिग्ध होने पर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार रात गांधी उद्यान के पास डूडा कार्यालय रोड पर 45 वर्षीय महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। महिला की गर्दन में गोली फंसी थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि यह वही महिला है जिसने 2022 में मेयर, उनके चालक व एक अन्य (55) पर चलती कार में दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


अब महिला के बयान के आधार पर उसकी रिश्तेदार ने लगभग उसी तरह के आरोप सुनाकर दोबारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिश्तेदार ने लिखवाया है कि उसकी मौसी आयकर विभाग के पास सबीर के ठेले से रुपये लेने गई थीं। उसके बाद कोविड अस्पताल पर टेंपो से दवा लेने के लिए उतरी, इस दौरान वहां अचानक आए लोगों ने उसे कार में खींच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप 
कार में पांच लोग सवार थे। ये लोग कार घुमाते रहे, इनमें से तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कुंडल, चेन छीनकर गोली मार दी। फिर डूडा कार्यालय वाले रोड पर फेंककर चले गए। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला के बयान व उसकी रिश्तेदार की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार में पांच लोग होने की बात बताई है जिनमें से तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम लगाई गई है, अभी तक फुटेज में इस तरह की कार नहीं मिली है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

शाम की घटना, रात में दी सूचना 
महिला की कहानी में काफी झोल है। रिपोर्ट में जिक्र है कि घटना शाम 5:30 पांच बजे हुई। जबकि कोतवाली पुलिस को महिला रात में घायल अवस्था में पड़ी मिली। इतनी देर तक महिला कहां थी, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। महिला पति से अलग रहती है। ऐसे में वह कहां और क्या काम करती है, परिवार का खर्चा कैसे चलाती है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

आज हो सकता है महिला का ऑपरेशन 
महिला के सीने में दाहिनी ओर इस तरह से गोली लगी है कि वह कंधे से नीचे कॉलर बोन में धंस गई है। अब तक की जांच के मुताबिक गोली .32 बोर की पिस्टल से चली मानी जा रही है। कोतवाल अमित पांडेय ने जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से बात की तो बताया गया कि गोली जिस तरह बाहरी हिस्से में धंसी है तो न निकालने में भी कोई खतरा नहीं है। हालांकि पुलिस ने ऑपरेशन कर महिला को स्वस्थ करने का अनुरोध किया है। सोमवार को यह ऑपरेशन हो सकता है।

कोर्ट में लिया था मेयर का नाम
वर्ष 2022 में इस महिला ने कोतवाली में अज्ञात कार सवार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को भी उसने अज्ञात लोगों द्वारा घटना करने का बयान दिया। पुलिस जब उसको 164 के बयान दर्ज कराने कोर्ट ले गई तो वहां उसने महापैर उमेश गौतम का नाम लेकर चौंका दिया। महिला ने बताया कि वह मेयर कार्यालय में काम करती थी। जब रामपुर गार्डन दवा लेने जा रही थी, तभी महापौर, उनके ड्राइवर व एक अन्य जिसे यह लोग जज कहकर संबोधित कर रहे थे, इन लोगों ने उसे चलती कार में खींच लिया और दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाले और महिला के विरोधाभासी बयान की पड़ताल की तो उस वक्त कहानी झूठी निकली थी। इसके बाद महिला भी नाटकीय घटनाक्रम के तहत कोतवाली पहुंची थी और मेयर के खिलाफ लगाए आरोप को वापस ले लिया था। उसका कहना था कि किसी के बहकावे में उसने ऐसा कर दिया था। उस समय पुलिस ने महिला के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की रिपोर्ट कोर्ट में भेजी थी, हालांकि महिला जेल जाने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed