{"_id":"5e4c1c688ebc3ef2da74c404","slug":"bareilly-municipal-corporation-launches-tax-recovery-campaign-13-shops-sealed-bareilly-news-bly396422491","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली नगर निगम ने चलाया कर वसूली अभियान, 13 दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली नगर निगम ने चलाया कर वसूली अभियान, 13 दुकानें सील
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम ने मंगलवार को कर वसूली अभियान चलाया। इस दौरान करीब 13 दुकानों को सील किया गया। इनमें एक शराब की दुकान भी शामिल है। स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन का भी निगम कर्मचारियों व प्रवर्तन दल को सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में दबाव डालने पर लोग पीछे हट गए। मंगलवार को चले इस अभियान में निगम की टीम ने चार जोन में करीब 30 लाख की कर वसूली की।
निगम की टीम दिन में कुमार टाकीज के पीछे पहुंची, जहां बड़ी संख्या में ठेले और फड़ आदि हटा दिए गए। इसके बाद टीम ने पुराने रोडवेज बस अड्डे के सामने एक मार्र्केट को सील कर दिया। इस पर करीब 12 लाख का कॅमर्शियल हाउस टैक्स बकाया था। इस मार्केट में कुल 12 दुकानों को सील किया गया। इस दौरान मौके पर आसपास के मार्केट से बड़ी संख्या में व्यापारी आ गए। वह सीलिंग का विरोध करने लगे। इस पर निगम के अधिकारियों ने कहा कि वह अपना काम कर रहे हैं। टैक्स के पैसे जमा होते ही दुकानों की सील खोल दी जाएगी। हालांकि तब भी गतिरोध जारी रहा। निगम की टीम के दबाव बनाने पर लोग वहां से हट गए। निगम की एक अन्य टीम सुभाष नगर पहुंची, जहां एक शराब की दुकान पर करीब तीन लाख रुपये बकाया था। इस दुकान को भी सील कर दिया गया है। मंगलवार को निगम के कर निर्धारण विभाग की टीमों ने कुल 30 लाख की वसूली की है।