फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Moradabad MLC Election Voting on Monday

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव: नौ जिलों में मतदान आज, पुलिस प्रशासन ने पूरी कीं तैयारियां

Sun, 29 Jan 2023 05:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Jan 2023 05:19 PM IST
सार

कमिश्नर ने कहा कि मतदान और मतगणना स्थल की वीडियोग्राफी जरूर कराएं। इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सभी एआरओ को निर्देश दिए कि मतदान स्थलों पर माइक्रो आब्जर्वर लगाए जाएं।

विज्ञापन
Bareilly-Moradabad MLC Election Voting on Monday
तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने भी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट (एमएलसी चुनाव) के लिए सोमवार को मतदान है। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में वोट डाले जाएंगे। एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने शनिवार को निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले नौ जिलों के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। चुनाव संबंधी सभी जानकारियां समय से आयोग को भेजने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि मतदान और मतगणना स्थल की वीडियोग्राफी जरूर कराएं। इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सभी एआरओ को निर्देश दिए कि मतदान स्थलों पर माइक्रो आब्जर्वर लगाए जाएं। बारिश को देखते हुए मतपेटियों व मतदान संबंधी सभी आवश्यक सामग्री को अच्छे से पैक किया जाए। इधर, जारी दिशा-निर्देश के अनुसार पोलिंग पार्टियां रविवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं। डीएम ने सभी सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का निर्देश दिए कि हर दो घंटे में मतदान का प्रतिशत जारी किया जाए।

विज्ञापन

मोबाइल फोन का प्रयोग न करें मतगणना कर्मी

एमएलसी चुनाव के प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर शनिवार को संजय कम्युनिटी हाल में कमिश्नर ने बैठक की। इसमें मतदान कार्मिक और अधिकारी शामिल हुए। मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर कोई भी कर्मी मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखें। सभी पहचान पत्र लेकर जरूर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल में जिस जगह मीडिया सेंटर बनाया जाए, वहां उचित व्यवस्था की जाए। मतगणना दो फरवरी को राज्य भंडार निगम प्रथम के हाल संख्या 13 में कराई जाएगी। सभी कर्मचारी सुबह सात बजे स्थल पर पहुंच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed