Bareilly Moradabad MLC Election: एमएलसी चुनाव के लिए 53.79 प्रतिशत मतदान, जानिए नौ जिलों का हाल
Bareilly Moradabad MLC Election Voting: बरेली मंडल के शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिले में 109 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। बरेली मंडल में सबसे ज्यादा 36 मतदान केंद्र बरेली में बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। नौ जिलों में 245 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। बरेली मंडल की बात करें तो शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और बदायूं जिले के 109 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने नया एमएलसी चुनने के लिए वोट डाले। सभी नौ जिलों में कुल 53.79 प्रतिशत मतदान हुआ। अब दो फरवरी को चुनाव परिणाम आएंगे।
जिलेवार कहां-कितने प्रतिशत हुआ मतदान
बरेली- 57.42 प्रतिशत
पीलीभीत- 48.46 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 56.22 प्रतिशत
बदायूं- 63.70 प्रतिशत
रामपुर- 45.04 प्रतिशत
अमरोहा- 57.08 प्रतिशत
बिजनौर- 53.40 प्रतिशत
मुरादाबाद- 49.87 प्रतिशत
संभल- 50.13 प्रतिशत
कुल- 53.79
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
एमएलसी चुनाव के मैदान में भाजपा से डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सपा से शिव प्रताप सिंह यादव, भारतीय कृषक दल से सुशील दीक्षित ने ताल ठोंकी है। ओम प्रकाप, ताज मोहम्मद, फुरकान अली, एडवोकेट मोहित पांडेय, रोमी सागर, वजाहत अंसारी और विश्वनाथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
कहां, कितने थे मतदान केंद्र
मंडल में सबसे ज्यादा 36 मतदान केंद्र बरेली में थे। शाहजहांपुर में 32 केंद्र बनाए गए। बदायूं में 28 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। पीलीभीत में 13 पोलिंग बूथों पर वोट डाले गए।इतने वोटर हैं नौ जनपदों में
जनपद कुल वोटर पुरुष महिलाबरेली 24296 15801 8495
पीलीभीत 8955 5929 3026
शाहजहांपुर 13322 8774 4548
बदायूं 14748 9920 4828
रामपुर 12248 721 4957
बिजनौर 30652 18378 12274
मुरादाबाद 32098 19136 12962
अमरोहा 22797 14451 8346
संभल 13181 8256 4925
कुल 172297 107936 64361
बरेली जिले के इन केंद्रों पर डाले गए वोट
आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज सुभाषनगर, तहसील कार्यालय बरेली, सीबीगंज इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, गुलाबराय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, वुडरो इंटर कॉलेज, नगर निगम कार्यालय, सूरजभान डिग्री कॉलेज राजेंद्र नगर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज श्यामगंज, ब्लॉक कार्यालय भोजीपुरा, रविंद्र नाथ टैगोर इंटर कॉलेज कैंट, ब्लॉक कार्यालय क्यारा, बिथरी चैनपुर ब्लॉक, नगर पंचायत रिठौरा, नगर पालिका आंवला, ब्लॉक कार्यालय मझगंवा, ब्लॉक कार्यालय आलमपुर जाफराबाद, ब्लॉक कार्यालय शेरगढ़, तहसील कार्यालय बहेड़ी, ब्लॉक कार्यालय दमखोदा, तहसील कार्यालय नवाबगंज, ब्लॉक कार्यालय भदपुरा, तहसील कार्यालय फरीदपुर, ब्लॉक कार्यालय भुता, ब्लॉक कार्यालय फतेहगंज पश्चिमी, तहसील कार्यालय मीरगंज में मतदान होगा। कुछ केंद्रों पर दो जगह मतदान केंद्र बनाए गए।
जानिए जिलेवार कहां-कितने प्रतिशत हुआ मतदान
बरेली- 57.42 प्रतिशत
पीलीभीत- 48.46 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 56.22 प्रतिशत
बदायूं- 63.70 प्रतिशत
रामपुर- 45.04 प्रतिशत
अमरोहा- 57.08 प्रतिशत
बिजनौर- 53.40 प्रतिशत
मुरादाबाद- 49.87 प्रतिशत
संभल- 50.13 प्रतिशत
कुल- 53.79
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शाहजहांपुर में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए जिले के 13322 मतदाताओं को 19 मतदान केंद्रों के 32 बूथों से संबद्ध किया गया। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जनपद को छह जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया। इन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 32 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहे। शहर में जिला पंचायत और नगर निगम में मतदान केंद्र बनाए गए। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए एसपी एस. आनंद ने केंद्रों का जायजा लिया।
बरेली- 23.44 प्रतिशत
पीलीभीत- 16.83 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 22.59 प्रतिशत
बदायूं- 19.87 प्रतिशत
रामपुर- 10.42 प्रतिशत
अमरोहा- 13.86 प्रतिशत
बिजनौर- 18.89 प्रतिशत
मुरादाबाद- 15.21 प्रतिशत
संभल- 11.64 प्रतिशत
बरेली- 41.69 प्रतिशत
पीलीभीत- 33.23 प्रतिशत
शाहजहांपुर- 40.16 प्रतिशत
बदायूं- 40.95 प्रतिशत
रामपुर- 27.82 प्रतिशत
अमरोहा- 30.66 प्रतिशत
बिजनौर- 36.70 प्रतिशत
मुरादाबाद- 35.12 प्रतिशत
संभल- 28.69 प्रतिशत