फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: misbehaved by intoxicating the teacher

बरेली: उम्र में बीस साल बड़ी शिक्षिका को नशा पिलाकर किया दुष्कर्म

Fri, 01 Jul 2022 02:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Jul 2022 02:28 PM IST
सार

इस घटना का आरोपी ने वीडियो बना लिया और इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bareilly: misbehaved by intoxicating the teacher
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तलाकशुदा अध्यापिका से युवक ने नशा देकर दुष्कर्म किया। वारदात का वीडियो भी बना लिया। अब उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अध्यापिका का पति से तलाक हो चुका है।

विज्ञापन


अध्यापिका की बारादरी के आनंद विहार निवासी अभिजीत उर्फ संदीप कुमार से फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गई। अभिजीत बातचीत बढ़ाने की कोशिश करने लगा तो अध्यापिका ने बात करनी बंद कर दी। शिक्षिका का कहना है कि एक दिन अभिजीत उनके घर आ गया और शादी का प्रस्ताव रखा। शिक्षिका ने उसे 20 साल छोटा बताकर शादी करने से इनकार कर दिया। इससे अभिजीत बौखला गया और बदनाम करने कीधमकी देकर चला गया।
विज्ञापन


अध्यापिका का कहना है कि अभिजीत इसके बाद अलग-अलग नंबरों से उन्हें फोन करने लगा। शादी न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। बदनामी के डर से वह चुप रहीं। एक दिन आरोपी ने अपने व्यवहार के लिए अचानक माफी मांग ली और घर आना-जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान अभिजीत ने नशा देकर उनसे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। विरोध किया तो अभिजीत ने खुदकुशी करने की धमकी देते हुए चूहा मार दवा पी ली। अब वह शिक्षिका को वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। प्रेमनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed