फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly may get the gift of Namo Bharat train

UP News: बरेली को मिल सकती है नमो भारत ट्रेन की सौगात, लखनऊ और दिल्ली का सफर होगा लग्जरी

Tue, 04 Feb 2025 09:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 09:59 AM IST
सार

बरेली को नमो भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। साल 2026 के अंत तक नमो भारत का संचालन शुरू हो सकता है। यह ट्रेन बरेली-लखनऊ, बरेली-दिल्ली के बीच चलने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
Bareilly may get the gift of Namo Bharat train
नमो भारत ट्रेन

विस्तार

बरेली के लिए छोटे रूटों पर शटल सेवा के रूप में अगले साल तक नमो भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इस ट्रेन को बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ के बीच चलाया जा सकता है। इसको लेकर पिंक बुक में स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बजट में 100 अमृत भारत, 200 वंदे भारत एक्सप्रेस और 50 नमो भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। बरेली होते हुए मेरठ-लखनऊ और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2024 में शुरू हो चुका है। बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है।
विज्ञापन


नमो भारत ट्रेन से छोटे स्टेशनों को जोड़ने की योजना 
यात्रियों के आवागमन के लिहाज से दिल्ली से लखनऊ होते हुए पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल तक का रेल रूट बेहद व्यस्त रूटों में शुमार है। इस पर ज्यादा संख्या में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी हैं। इनका तमाम स्टेशनों पर ठहराव ही नहीं होता। नमो भारत ट्रेन के जरिये छोटे स्टेशनों को भी ट्रेन सेवा से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस से प्रेस वार्ता के दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि नमो भारत ट्रेन को यात्रियों के ज्यादा दबाव वाले छोटे रूटों पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी। डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि बरेली को भी नमो भारत की सौगात मिल सकती है। 2026 के अंत तक नमो भारत का संचालन शुरू हो सकता है। 
Trending Videos

ये है नमो भारत ट्रेन 
नमो भारत इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन है। यह ट्रेन क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सेवाओं के लिए बनाई गई है। 2026 तक नमो भारत ट्रेन के 50 रैक तैयार करने के साथ इनका संचालन शुरू करने की योजना है। 100 से 250 किमी के रूटों पर इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। एसी युक्त जनरल कोच की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के यात्री भी कम किराये में लग्जरी यात्रा कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed