फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Maulana Shahabuddin Razvi condemned the remarks of Maldives ministers

बरेली उलमा बोले: पीएम मोदी और भारत के लोगों से माफी मांगे मालदीव सरकार, तीनों मंत्रियों की टिप्पणी शर्मनाक

Mon, 08 Jan 2024 12:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 12:47 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने मालदीव सरकार के मंत्रियों की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। मौलाना ने कहा कि वहां के मंत्रियों को भारत और मालदीव के घनिष्ठ रिश्तों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Bareilly Maulana Shahabuddin Razvi condemned the remarks of Maldives ministers
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था। उन्होंने पर्यटकों के लिए लक्षद्वीप को अच्छी जगह बताई थी। इस पर पड़ोसी देश मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी निंदा करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मालदीव सरकार के तीनों मंत्रियों की टिप्पणी को भारत का मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है। वहां की सरकार पीएम मोदी से माफी मांगे। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि मालदीव को भारत ने हर मौके पर सहयोग दिया है। हमेशा दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। भारत ने गत वर्षों अपने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस छोटे से देश मालदीव के राष्ट्रपति मामून अब्दुल कय्यूम को दिल्ली बुलाकर मुख्य अतिथि की हैसियत देकर मालदीव की शान बढ़ाई। मगर मौजूदा मालदीव की सरकार भारत विरोधी एजेंडे पर काम कर रही है। इस विरोधी एजेंडे के पीछे कौन सी ताकतें काम कर रही है, ये सोचने वाली बात है। 

विज्ञापन
Trending Videos

तीन मंत्रियों की निंदी की 
मौलाना ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तीन मंत्रियों पर कहा कि इनको भारत और मालदीव के घनिष्ठ रिश्तों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है। इनको इसकी भी योग्यता नहीं है कि देश कैसे चलाया जाता है और समाज को कैसे जोड़ा जाता है, इसलिए इनको मालदीव सरकार ने हटाकर एक अच्छा संकेत दिया है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि भारत का मुसलमान मालदीव सरकार के रवैये न खुश हैं और न पसंद करता है, बल्कि हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। मांग करते हैं कि मालदीव सरकार भारत के करोड़ों लोगों और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed