{"_id":"5ebe669d8ebc3ee0a30199e7","slug":"bareilly-man-slapped-sho-for-misbehaving-in-front-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : दवा लेने जा रहे युवक से पत्नी के सामने की अभद्रता तो चौकी प्रभारी को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : दवा लेने जा रहे युवक से पत्नी के सामने की अभद्रता तो चौकी प्रभारी को जड़ा थप्पड़
Fri, 15 May 2020 03:25 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 15 May 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लॉकडाउन पालन कराना पुलिस को खासा मुश्किल होता जा रहा है। जनता और पुलिस के बीच झड़प के मामले भी बढ़ रहे हैं। हाफिजगंज थाने की रिठौरा पुलिस चौकी पर भी शुक्रवार दोपहर ऐसी ही एक घटना हुई पड़ोसी गांव रिछौला का रामचरण अपनी पत्नी को लेकर बाइक से जा रहा था। चौकी प्रभारी ने उसे रोका तो उसने बताया कि पत्नी को दवा दिलाने ले जा रहा है।
इसपर चौकी प्रभारी ने उससे अभद्रता कर दी। पत्नी के सामने अभद्रता से खिसियाकर युवक ने चौकी प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पिटाई कर पुलिस ने उसे थाने में बिठा दिया। युवक मोटर मैकेनिक है और उसका भाई वकील है। दरोगा को सरेआम थप्पड़ मारने की घटना की काफी चर्चा है।