फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly man killed investment agent for calling him again and again reveals full incident

कंपनी के कॉल ने बनाया कातिल: मना करने पर भी एक दिन में निवेश के लिए आते थे 15-15 कॉल, अपहरण कर मार डाला

Thu, 07 Apr 2022 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती करने पर उसने बताया कि विपिन करीब एक सप्ताह से उसे कंपनी में निवेश करने के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
Bareilly man killed investment agent for calling him again and again reveals full incident
- फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बरेली के आंवला में नेटवर्किंग कंपनी स्मार्ट वैल्यू के 18 वर्षीय एजेंट विपिन को कंपनी में निवेश के लिए एक युवक को बार-बार फोन करना महंगा पड़ा। दिन में कई-कई बार फोन आने से युवक इस कदर आपा खो बैठा कि उसने विपिन का अपहरण करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अमित नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


आंवला के गांव भीमपुर चकरपुर में रहने वाले पप्पू का बेटा विपिन सुभाष इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। पढ़ाई के साथ कुछ पैसे कमाने की ललक में कुछ समय पहले उसने स्मार्ट वैल्यू नेटवर्किंग कंपनी में बतौर एजेंट काम शुरू किया था।

विज्ञापन

शाम तक भी नहीं आया विपिन तो शुरू हुई छानबीन

पप्पू ने बताया कि कंपनी के कुछ अधिकारियों के आने की बात कहकर विपिन सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। मंगलवार सुबह उन्होंने विपिन को फोन किया तो उसने दोपहर में आने की बात कही लेकिन इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद भी विपिन का कुछ पता नहीं लगा तो शाम करीब चार बजे पप्पू ने थाना आंवला में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने इसके बाद विपिन की कॉल डिटेल निकलवाकर छानबीन शुरू की।

इंस्पेक्टर आंवला राकेश कुमार सिंह के मुताबिक विपिन की अंतिम बार कमलडांडी गांव में रहने वाले उसके दोस्त आदेश से बात हुई थी। बुधवार को आदेश से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि विपिन ने अलीगंज के गांव रुद्रपुर गौंटिया में रहने वाले अमित को कंपनी में निवेश करने के लिए फोन किया था। 

अमित ने विपिन को मकबरे पर बुलाया था

इसके बाद अमित ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे विपिन को मिलने के लिए मनौना के पास मकबरे पर बुलाया था। वे दोनों बाइक से मकबरे पर पहुंचे तो अमित वहां मौजूद था। बातचीत के बाद घर से दस्तावेज लेने के बहाने वह उन दोनों के साथ बाइक पर बैठ गया।

कुछ दूर बाद ही अमित ने यह कहकर बाइक से उतार दिया कि वह मकबरे पर ही उन्हें मिले, वे लोग थोड़ी देर में आ रहे हैं। काफी देर तक वे दोनों नहीं लौटे तो वह घर चला गया। पुलिस ने इसके बाद अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने विपिन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

हत्यारोपी बोला - एक दिन में 15-15 बार करता था फोन, मना करने पर भी नहीं माना
पुलिस ने अमित को हिरासत में लिया तो पहले उसने गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती करने पर उसने बताया कि विपिन करीब एक सप्ताह से उसे कंपनी में निवेश करने के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहा था। वह दिन में उसे 15-15 बार फोन करता था। उसने कई बार फोन करने को मना भी किया फिर भी वह नहीं माना। वह तनाव में आ गया।

मंगलवार को जब विपिन ने फोन किया तो उसने उसकी हत्या का फैसला कर लिया। उसके साथ बाइक पर बैठकर वह गांव जाने के बाद मनौना के आगे जंगल की ओर ले गया। रास्ते में बाइक पर बैठे-बैठे ही उसने अपनी बेल्ट निकाली और विपिन का गला घोंट दिया। मौत के बाद उसने विपिन का शव खींचकर गेहूं के खेत में डाल दिया और उसकी बाइक लेकर भाग निकला। एक किलोमीटर बाद ही बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया तो उसे वहीं छोड़कर अपने घर लौट गया। 

नेटवर्किंग कंपनी के अफसर उकसाते थे विपिन को, कार्रवाई करेगी पुलिस

पुलिस ने अमित की निशानदेही पर विपिन का शव और उसकी बाइक बरामद कर ली। सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा के मुताबिक अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। इस पूरे मामले में नेटवर्किंग कंपनी की भी भूमिका सामने आई है। कंपनी के अफसरों का विपिन पर इतना दबाव था कि अमित के मना करने पर भी वह उसे बार-बार फोन कर रहा था। इसलिए कंपनी की भूमिका की भी जांच की जाएगी और उसके दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा।

स्मार्ट वैल्यू कंपनी में निवेश का दबाव डालने पर विपिन का अमित से झगड़ा हुआ था। इसी कारण अमित ने विपिन की हत्या कर दी। उसकी निशानदेही पर विपिन का शव बरामद कर लिया गया है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed