{"_id":"6442f5c49410ef0af00d5be7","slug":"bareilly-lucknow-highway-fourlane-incomplete-preparation-for-sixlane-bareilly-news-c-4-bly1034-132762-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-लखनऊ हाईवे : फोरलेन अधूरी, सिक्सलेन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-लखनऊ हाईवे : फोरलेन अधूरी, सिक्सलेन की तैयारी
विज्ञापन
बरेली। बरेली-लखनऊ हाईवे पर फोरलेन का काम अधूरा पड़ा है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआाई) ने सिक्सलेन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सर्वेक्षण कराया जाएगा और प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने दिल्ली स्थित मुख्यालय के अधिकारियों से मिलकर फोरलेन के अधूरे कार्य पूरे कराने और सिक्सलेन की प्रक्रिया शुरू कराने पर विचार-विमर्श किया। सिक्सलेन होेने पर लखनऊ तक का सफर और आसान हो जाएगा।
वर्ष 2011 बरेली लखनऊ के बीच फोरलेन हाईवे का निर्माण शुरू कराया गया था। कभी कार्यदायी संस्था ने काम छोड़ा तो कभी समय पर बजट नहीं मिला। साल दर साल देर होती रही और इसके चलते अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका। कई स्थानों पर नदी के ऊपर पुराने टूलेन पुल हैं।
कोट-
लखनऊ से बरेली की दूरी 250 किलोमीटर है। जब फोरलेन मार्ग बना था, तब से अब तक यातायात लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में एनएचएआई ने सिक्सलेन की जरूरत को महसूस किया है। इसलिए पहल की गई है। प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। - बीपी पाठक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
-- -- -- -- -
यह हैं अधूरे काम लंबाई (मीटर में) लागत
शाहजहांपुर जिले में गर्गा नदी पर पुल 250 16 करोड़
सीतापुर जिले में पिरई नदी पर पुल 127 6.13 करोड़
सीतापुर में नवीन चौक पर फ्लाईओवर 1100 23 करोड़
सीतापुर जिले में सरायन नदी पर पुल 190 08 करोड़
सीतापुर के कनवाखेड़ा में अंडर पास 850 27 करोड़
(यह सभी कार्य बरेली सीतापुर के बीच होने हैं। बजट मंजूर हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, एक वर्ष में काम होंगे। सफर में रफ्तार बढ़ेगी)