{"_id":"60e9f3428ebc3ec1f95cced3","slug":"bareilly-lokmanya-terminus-dadar-express-ran-after-one-and-a-half-years-bareilly-news-bly4526355160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद चली बरेली-लोकमान्य टर्मिनस दादर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद चली बरेली-लोकमान्य टर्मिनस दादर एक्सप्रेस
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब यात्रियों को महाकाल एक्सप्रेस के चलने का इंतजार
विज्ञापन
बरेली। बरेली-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस शनिवार को दादर के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन का संचालन 25 मार्च, 2020 से बंद था। इससे ज्यादातर लोग मुंबई जाते हैं। अब शहर के लोगों को बरेली-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस चलने का इंतजार है। लॉकडाउन से पहले यह मंगलवार को इंदौर के लिए रवाना होती थी।
डेढ़ साल बाद जंक्शन से शनिवार पूर्वांह 11:25 बजे यात्रियों को लेकर बरेली-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस दादर के लिए रवाना हुई। यह बरेली से भोपाल की ओर जाने वाली एकमात्र ट्रेन है। हर शनिवार को चलने वाली दादर एक्सप्रेस के संचालन की लंबे समय मांग की जा रही थी। इसके चलने से मुंबई जाने वाले यात्रियों में खुुशी है। यह ट्रेन दादर से मंगलवार को वापस आती है और बुधवार को महाकाल एक्सप्रेस बनकर इंदौर जाती है। इंदौर से शुक्रवार को वापस आने के बाद शनिवार को फिर दादर रवाना होती है। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग पर महाकाल एक्सप्रेस को चलाने का भी प्रयास किया जाएगा।

कानपुर आने-जाने वाली गरीब रथ के नंबर बदले
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल तक आने-जाने वाली गरीब रथ (स्पेशल ट्रेन) के नंबर में बदलाव किया है। अधिकारियों के मुताबिक, काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीब रथ अब 04668/04667 नंबर से चलाई जाएगी। पहले यह विशेष गाड़ी 05312/05311 नंबरों से संचालित होती थी। ब्यूरो
विज्ञापन