फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly junction also went missing in cleaning

बरेली जंक्शन भी सफाई में फिसड्डी निकला

Thu, 18 May 2017 06:07 PM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 May 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bareilly junction also went missing in cleaning
railway junction bareilly - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कुछ दिन पहले सफाई सर्वेक्षण की रिपोर्ट में नगर को 297वां स्थान मिला था, अब रेलवे की स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट में भी बरेली फिसड्डी ही रहा। ए-वन कैटेगरी में देश के 75 स्टेशनों में बरेली 55वें स्थान पर है, जबकि सबसे खराब प्रदर्शन दरभंगा, भोपाल, अंबाला कैंट, धनबाद, त्रिवेंद्रम, दादर, लुधियाना, थाने, सियालदाह और गया जंक्शन ने किया है।
विज्ञापन

रेल स्वच्छ डॉट इन पोर्टल के मुताबिक बरेली जंक्शन की स्थिति पिछली बार के मुताबिक काफी सुधरी है। इस बार बरेली को 624 अंक प्राप्त हुए हैं। सर्वेक्षण का कार्य भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा तीन स्तरों में कराया गया था। इसके पहले चरण ऑडिट प्रक्रिया में 229, प्रत्यक्ष अवलोकन में 185 और वरिष्ठ नागरिक प्रतिक्रिया में 209 अंक मिले हैं। कुल जोड़ 623 होता है।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चस्तरीय सूत्रों के मुताबिक ऑडिट प्रक्रिया में स्टेशन के पांच प्वाइंटों को देखते हुए 333.33 में 229 अंक मिले हैं।

ऑडिट प्रक्रिया के आधार पर
पार्किंग क्षेत्र, मेन एंट्री, मेन प्लेटफार्म, वेटिंग रूम और साफ-सफाई का स्टाफ। इसमें बरेली को क्रमश: 54.55, 59.81, 65.07, 82.46 और 75.91 फीसदी अंक मिले हैं। प्रत्यक्ष अवलोकन भी 333.33 अंकों का था, जिसमें 185 अंक प्लेटफार्म पर बैठने का स्थान, पीने का पानी, खान-पान की व्यवस्था, स्टेशन के मुख्य द्वार और स्टेशन के बाहर की स्थिति को देखते हुए दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर
वरिष्ठ नागरिक प्रतिक्रिया में कई सवालों के आधार पर 209 अंक (कुल अंक 333.33) प्रदान किए गए हैं। इसके तहत रेलवे ने यात्रियों से पूछा था कि प्लेटफार्म कितना साफ है, प्लेटफार्म पर कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था, स्टेशन पर शौचालयों की स्थिति, पीने के पानी की स्थिति के बारे में जाना था, जिसमें क्रमश: 54.65, 9036, 43.15 और 75.96 फीसदी अंक दिए गए हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी ने यात्रियों से प्लेटफार्म पर जलभराव, प्रतिक्षालय की स्थिति भी जानी थी। इसमें क्रमश: 85.54 और 53 फीसदी अंक दिए गए हैं। 

कुछ सवाल यह भी
निगम ने यात्रियों से रेलवे की दंड प्रक्रिया के बारे में सवाल किए थे। यात्रियों से पूछा गया था कि क्या वह प्लेटफार्म पर कूड़ा फेंकने, थूकने और कहीं भी पेशाब करने के अपराधों के बारे में जानते हैं? इस सवाल पर बरेली के 81.93 फीसदी यात्रियों ने अपनी सहमति जताई थी। इसके अलावा तीन अन्य सवाल जैसे स्टेशन पर कीड़े-मकोड़े, दुर्गंध की स्थिति भी जानी थी, इसमें क्रमश: 10.16 और 88.81 फीसदी अंक मिले हैं। आखिर में निगम ने यात्रियों ने उक्त सभी बातों के आधार पर बरेली स्टेशन को रेटिंग देने को कहा था, जिसमें 39.67 फीसदी अंक मिले हैं। 


रेलवे अधिकारी के मुताबिक इस सर्वे के आधार पर बरेली जंक्शन को कैटेगरी वाइज 55, जोनल रैंक में 31 और ओवर आल रैंक में 244वां स्थान कुल अंक 623 के आधार पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed