फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Jhumka attracts public 30 feet height bareilly market

सामने आई 30 फीट के 'बरेली वाले झुमके' की पहली तस्वीर, देखने वालों की जुटी भीड़

Sat, 07 Dec 2019 01:19 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 07 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Jhumka attracts public 30 feet height bareilly market
30 फुट का झुमका - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'मेरा साया' का गाना 'झुमका गिरा रे' में बरेली के जिस झुमके का जिक्र किया गया है, आजकल बरेली के बाजार में उसे देखने वालों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बरेली को झुमके की वजह से अलग पहचान मिली है, इसलिए जिले में अनोखे अंदाज में झुमका चौराहा बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बीडीए वीसी दिव्या मित्तल की पहल और चिकित्सक डॉ. केशव अग्रवाल के सहयोग से परसाखेड़ा में जीरो प्वाइंट पर झुमका चौराहा बनाया जा रहा है। इसमें करीब 40 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। इसी बीच चौराहे पर 30 फीट का झुमका तैयार होकर आया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। 
विज्ञापन


आसपास के इलाके में लोग बरेली वाले झुमके के नाम से इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं। झुमका लगाने के लिए फाउंडेशन का काम काफी पहले से चल रहा है। बता दें कि इस विशाल झुमके का डिजायन गुरुग्राम में तैयार किया गया है, जबकि पीतल नगरी मुरादाबाद में इसे बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीए वीसी के मुताबिक इसे लगाने के लिए ढांचा बनाने का काम अंतिम चरण में है, जल्द ही चौराहे पर झुमका लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस झुमके को चौराहे से दिल्ली दिशा की ओर जीरो प्वाइंट पर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed