{"_id":"5deb59988ebc3e1b93789a29","slug":"bareilly-jhumka-attracts-public-30-feet-height-bareilly-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आई 30 फीट के 'बरेली वाले झुमके' की पहली तस्वीर, देखने वालों की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आई 30 फीट के 'बरेली वाले झुमके' की पहली तस्वीर, देखने वालों की जुटी भीड़
Sat, 07 Dec 2019 01:19 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
30 फुट का झुमका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'मेरा साया' का गाना 'झुमका गिरा रे' में बरेली के जिस झुमके का जिक्र किया गया है, आजकल बरेली के बाजार में उसे देखने वालों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बरेली को झुमके की वजह से अलग पहचान मिली है, इसलिए जिले में अनोखे अंदाज में झुमका चौराहा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बीडीए वीसी दिव्या मित्तल की पहल और चिकित्सक डॉ. केशव अग्रवाल के सहयोग से परसाखेड़ा में जीरो प्वाइंट पर झुमका चौराहा बनाया जा रहा है। इसमें करीब 40 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। इसी बीच चौराहे पर 30 फीट का झुमका तैयार होकर आया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन
आसपास के इलाके में लोग बरेली वाले झुमके के नाम से इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं। झुमका लगाने के लिए फाउंडेशन का काम काफी पहले से चल रहा है। बता दें कि इस विशाल झुमके का डिजायन गुरुग्राम में तैयार किया गया है, जबकि पीतल नगरी मुरादाबाद में इसे बनाया गया है।
विज्ञापन
बीडीए वीसी के मुताबिक इसे लगाने के लिए ढांचा बनाने का काम अंतिम चरण में है, जल्द ही चौराहे पर झुमका लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस झुमके को चौराहे से दिल्ली दिशा की ओर जीरो प्वाइंट पर लगाया जाएगा।