फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Jail Superintendent suspended for giving VIP facilities to Mafia Atiq Ahmed brother Ashraf

UP News: अशरफ मामले में बरेली जेल अधीक्षक निलंबित, नैनी और बांदा के जेल अधीक्षकों पर भी गिरी गाज

Tue, 04 Apr 2023 03:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 03:51 PM IST
सार

बरेली जेल में बंद अशरफ को वीआईपी सुविधाएं मुहैया देने के आरोप में फंसे जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला को शासन ने निलंबित कर दिया है।  इसके अलावा, नैनी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक व बांदा जेल के अधीक्षक पर भी गाज गिरी है।

विज्ञापन
Bareilly Jail Superintendent suspended for giving VIP facilities to Mafia Atiq Ahmed brother Ashraf
अतीक अहमद और अशरफ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली जिला जेल (केंद्रीय कारागार -2) में बंद पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के मामले में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रभारी डीआईजी जेल आरएन पांडेय की रिपोर्ट पर मंगलवार को शासन ने बरेली जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला को निलंबित कर दिया है। राजीव शुक्ला पर जेल में अशरफ को वीआईपी सुविधाएं मुहैया कराने के आरोप हैं। इस मामले में जेलर, डिप्टी जेलर व पांच जेलकर्मी पहले निलंबित किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन

नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक भी निलंबित 

केंद्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह को भी निलंबित किया गया है। शशिकांत सिंह के पास डीआईजी जेल का भी चार्ज था। शनिवार रात अधिकारियों ने नैनी जेल में छापा मारा था। इस दौरान आपत्तिजनक वस्तुओं व कार्य में शिथिलता पाई गई थी। बता दें कि नैनी जेल में माफिया अतीक अहमद भी बंद रह चुका है। अतीक के गुर्गे नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


Umesh Pal Case: अब अतीक की बहन आयशा के परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, गुड्डू मुस्लिम को शरण और बयानबाजी पड़ी भारी !
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली जेल में बंद है अशरफ 

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े मिले हैं। प्रयागराज पुलिस ने अशरफ को उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप बनाया है। इस हत्याकांड के बाद मिले इनपुट के आधार पर बरेली जेल के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर डीआईजी जेल आरएन पांडेय को जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि जेल में अशरफ से उसके गुर्गों की मुलाकात बिना पर्ची के कराई जाती थी। उसे वीआईपी सुविधाएं मुहैया कराई जाती थीं। 

बरेली जेल के दो अधिकारी पहले हो चुके हैं निलंबित 

डीआईजी जेल की जांच रिपोर्ट पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी जेलर राजीव कुमार मिश्रा, मुलाकात अधिकारी डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह और पांच वार्डरों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इनमें दो वार्डर को जेल भी भेजा गया है। इसके बाद से जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई थी। मंगलवार को जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला को भी निलंबित कर दिया। शासन स्तर से हुई कार्रवाई की प्रभारी डीआईजी जेल आरएन पांडेय ने पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed