फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly inspector pistol snatched when gone to solve land dispute beaten with sticks too

बरेली: भूमि विवाद की जांच करने गए दरोगा की पिस्टल छीनी, डंडे से हमला भी किया

Sat, 21 Jan 2023 11:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Jan 2023 11:38 AM IST
सार

पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर वीडियो बनाया जा रहा था। मोबाइल छीनने के लिए छीना-झपटी हुई। पिस्टल छीना गया या गिरा इसकी जांच हो रही है।

विज्ञापन
Bareilly inspector pistol snatched when gone to solve land dispute beaten with sticks too
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के गांव छैरासी में भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे मूड़ा सवारान चौकी इंचार्ज अरुण कुमार की लोगों ने पिस्टल छीन ली। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। एसपी गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


छैरासी गांव निवासी बिंद्रा प्रसाद की दो शादियां हुईं थीं। पहली पत्नी रामगुनी की मौत हो चुकी है। बिंदा प्रसाद ने अपनी संपत्ति की वसीयत पहली पत्नी की पुत्री रिंकी और दूसरी पत्नी सुनीता के नाम कर दी थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दूसरी पत्नी कई लोगों के साथ गन्ने की फसल काटने पहुंच गई। रिंकी की तहरीर पर मूड़ा सवारान चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

इस दौरान फसल काटने आए लोगों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज पर डंडे से हमला कर दिया। उनका सर्विस रिवाल्वर छीन लिया। इस मामले की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर कई थानों की पुलिस और कप्तान पहुंच गए। आरोपी गन्ना भरी ट्रॉली और वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर वीडियो बनाया जा रहा था। मोबाइल छीनने के लिए छीना-झपटी हुई। पिस्टल छीना गया या गिरा इसकी जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed