{"_id":"65a12b730304aae0730274e6","slug":"bareilly-got-80th-rank-in-swachh-survekshan-2023-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: बरेली को मिली 80वीं रैंक, आगरा-मथुरा को भी पीछे छोड़ा, प्रदेश में पाया 10वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: बरेली को मिली 80वीं रैंक, आगरा-मथुरा को भी पीछे छोड़ा, प्रदेश में पाया 10वां स्थान
Fri, 12 Jan 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:52 PM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे बृहस्पतिवार को जारी हुए। इसमें बरेली को 80वीं रैंक मिली। अच्छी बात यह रही कि 57 अंक ऊपर आए बरेली ने अपनी स्थिति में तेजी से सुधार किया है।
विज्ञापन
बरेली नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छता की रैंकिंग में बरेली शहर 57 सीढ़िया ऊपर चढ़ा, मगर 79 शहरों से पीछे रह गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैंकिंग में बरेली ने आगरा, मथुरा, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद और शाहजहांपुर नगर निगम को पीछे छोड़ दिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में ये सभी शहर बरेली से आगे थे।
विज्ञापन
तब बरेली की रैंकिंग 137वीं थी। कूड़ा निस्तारण और शहर को खुले में शौचमुक्त करने के लिए नगर निगम ने काम किया तो रैंकिंग सुधरी। इस बार बरेली को प्रदेश में 10वां व देश में 80वां स्थान मिला है। पिछली बार प्रदेश में 13वां स्थान था। कचरामुक्त शहर और ओडीएफ में डबल प्लस का तमगा नगर निगम को पहले ही मिल चुका है।
विज्ञापन
देह व्यापार: मकान में लड़कों के साथ थीं लड़कियां, पड़ोसी पहुंचे तो उड़ गए सबके होश, कमरों से निकलकर भागे
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे बृहस्पतिवार को जारी हुए। उम्मीद थी कि बरेली को देश के टॉप 50 शहरों में जगह मिलेगी, लेकिन 80वीं रैंक से ही संतोष करना पड़ा। अच्छी बात यह रही कि 57 अंक ऊपर आए बरेली ने अपनी स्थिति में तेजी से सुधार किया है। इससे स्वच्छता के लिए काम कर रहे अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित हैं। 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में बरेली को 80वीं रैंक मिली है।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बरेली यूपी का एक मात्र ऐसा शहर है जिसने एक वर्ष में स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में 57 सीढि़यां चढ़ी हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम घोषित होने के दौरान बृहस्पतिवार को भारत मंडपम में आयोजित समारोह में महापौर उमेश गौतम भी उपस्थित रहे।