फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Girl Case member of the State Women Commission visited the crime scene

बरेली दुष्कर्म कांड: अंधेरा नहीं होता तो टल सकती थी वारदात, राज्य महिला आयोग की सदस्य ने देखा घटनास्थल

Sat, 29 Mar 2025 10:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 10:06 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने शनिवार को बरेली आकर उस घटनास्थल का दौरा किया, जहां एटा की किशोरी को ट्रेन से धक्का देकर दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
Bareilly Girl Case member of the State Women Commission visited the crime scene
घटनास्थल पर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने पुलिस से ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एटा की किशोरी से दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने घटनास्थल सिटी रेलवे स्टेशन का मुआयना किया। वहां मौजूद पुलिस व एसओजी की टीम से भी उन्होंने घटनाक्रम और खुलासे के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


घटनास्थल पर मुआयने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने घटना को शर्मनाक बताया। कहा कि घटनास्थल पर खून की बूंदें पड़ी हैं। अगर स्टेशन आउटर पर अंधेरा नहीं होता तो यह दरिंदगी की घटना न होती। सिटी स्टेशन पर कैमरे भी नहीं लगे हैं। उन्होंने बताया कि महिला कल्याण निधि से किशोरी की मदद की जाएगी और मुख्यमंत्री के समक्ष भी इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने और उसे अधिकतम सजा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


किशोरी से मिली, मदद का दिया आश्वासन
राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोरी से मुलाकात की। अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पीड़िता के पिता से बातचीत की। स्कूल में प्रवेश कराने समेत सरकार द्वारा उचित मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद दो लड़कों ने की थी किशोरी की मदद
पुष्पा पांडेय ने बताया कि आरपीएफ के मनोज पांडेय ने उन्हें जानकारी दी कि वह घटना वाली रात जब वह टहल रहे थे तो यह किशोरी दो लड़कों के साथ आती हुई दिखी। बात करने पर जानकारी हुई कि किशोरी ने उन लड़कों से मदद मांगी थी। 

लड़कों ने किशोरी की मदद की और उसे आउटर से स्टेशन तक लेकर आए। हालांकि लड़कों को घटना के बारे में नहीं पता था। लड़कों ने सोचा कि किशोरी रास्ता भटक गई है। वह उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद मनोज किशोरी को आरपीएफ थाने ले आए। यह दोनों लड़के कौन थे, पुलिस इसका भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

आरोपी की नहीं हो सकी पहचान
तीसरे दिन भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। किशोरी से बातचीत में पता लगा था कि आरोपी करीब 50 साल का है। उसके कुछ बाल सफेद थे। वह लाल रंग की शर्ट पहने था। जीआरपी व पुलिस की आठ टीम लगातार सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही हैं। स्थानीय संदिग्धों से लेकर ट्रेनों में घूमने वाले नशेड़ियों की भी धरपकड़ की जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जीआरपी के सहयोग में पुलिस व एसओजी लगाई है, अभी सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed