फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly firing accused Rajiv Rana submitted a surrender application in court

बरेली बवाल: राजीव राना ने डाली सरेंडर अर्जी, केपी भी डरा; अब तक फायरिंग करने वाले 55 लोगों की पहचान

Thu, 27 Jun 2024 08:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 08:21 AM IST
सार

बरेली बवाल के मुख्य आरोपी राजीव राना ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाल दी है। हालांकि, अभी तक कोई आरोपी हाजिर नहीं हुआ है। और न ही किसी का सुराग लगा है। 

विज्ञापन
Bareilly firing accused Rajiv Rana submitted a surrender application in court
राजीव राना और केपी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग के मामले में सुरक्षित आत्मसमर्पण के लिए आरोपी कोर्ट का सहारा ले रहे हैं। मुख्य आरोपी राजीव राना ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाल दी है। हालांकि, अभी तक कोई आरोपी हाजिर नहीं हुआ है। पुलिस की टीमें भी मुखबिरों का जाल बिछाकर कोर्ट के बाहरी हिस्से में लगी हैं, ताकि पहले ही गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस अब तक फायरिंग करने वाले 55 लोगों की पहचान कर चुकी है। इनके नाम मुकदमे में बढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन


आरोपी राजीव राना की सरेंडर अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 29 जून की तारीख तय की है। वहीं, केपी यादव की आत्मसमर्पण की अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। कोर्ट के बाहर पुलिस लगी थी तो वह हाजिर नहीं हुआ। इधर, सीके वैली के मैनेजर समेत तीन आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने भुता थाना क्षेत्र के म्यूडी खुर्द कलां निवासी मनोज कटियार, प्रेमनगर के नमन गोस्वामी और हर्ष शर्मा को गिरफ्तार किया था। इनमें मनोज उस सीके वैली होटल का मैनेजर है, जिसका मालिक चांद मियां मुख्य आरोपी राजीव राना का पार्टनर बताया जा रहा है। पुलिस को मनोज से पूछताछ में काफी जानकारी मिली हैं। होटल की डीवीआर नष्ट करने में भी मनोज व उसके स्टाफ का हाथ है। पुलिस ने राजीव व चांद मियां के कनेक्शन को लेकर भी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करने वाले 55 लोगों की पहचान
फायरिंग मामले में आसपास के सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इनमें से अधिकतर बंद मिले। घटना के वक्त 25 कैमरे चालू थे। इनकी फुटेज के अलावा वायरल वीडियो देखकर 55 आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। इनमें से अधिकतर आरोपी अपने मोबाइल फोन बंद करके फरार हैं। मुकदमे में इनके नाम खोले जा रहे हैं।

पीलीभीत बाइपास पर फायरिंग मामले में वीडियो व फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी व मुखबिरों की मदद भी ली जा रही है। पुलिस की टीमें शाम को एसओजी के साथ बैठकर फुटेज में आरोपियों की पहचान कर रही हैं, ताकि मुकदमे में उनके नाम खोले जा सकें।

जांच में सामने आया था कि आदित्य के बेटे ने गुस्से में गोलीबारी कर रहे लड़कों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आदित्य को कुचलने की कोशिश करती है। इसके बाद एक बदमाश घायल रोहित को कंधे पर उठाकर इसी कार में डालता है। इसके बाद बदमाश कार लेकर फरार हो जाते हैं। माना जा रहा है कि ये राजीव गुट की कार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed