फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Fake notes are coming to India from Nepal... 10 are available in exchange of one,

Bareilly : नेपाल से भारत आ रहे हैं नकली नोट... एक के बदले मिलते हैं 10, पुलिस तलाश रही है नेटवर्क की कड़ियां

Sun, 13 Oct 2024 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 07:00 AM IST
सार

डेलापीर मंडी के व्यापारियों की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने पांच सौ रुपये के तीन नकली नोटों के साथ शाहजहांपुर निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bareilly: Fake notes are coming to India from Nepal... 10 are available in exchange of one,
भारत नेपाल सीमा... file pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरहद पार (नेपाल) से नकली नोटों का धंधा बदस्तूर जारी है। डेलापीर मंडी के व्यापारियों की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस ने पांच सौ रुपये के तीन नकली नोटों के साथ शाहजहांपुर निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके साथी शाहजहांपुर निवासी टायर व्यापारी पिता-पुत्र कार और तीन सौ नकली नोट लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शाहजहांपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी विवेक मौर्य को डेलापीर मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके साथी शाहजहांपुर के ही मोहल्ला बक्सरिया निवासी रवि अरोड़ा और उसका बेटा आयुष फरार हो गए। विवेक के पास पांच सौ रुपये के तीन नकली नोट मिले। 
विज्ञापन


पूछताछ में विवेक ने बताया कि 27 सितंबर को वह शाहजहांपुर जेल से जमानत पर बाहर आया था। 29 को उसकी मुलाकात रवि और आयुष से हुई। दोनों की शाहजहांपुर में टायर की दुकान है। तीनों ने जाली नोट लाकर बाजार में खपाने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed