फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Drunken bridesmaids created a ruckus, the bride refused to marry, did not agree even after persuading lakhs

बरेली: शराबी बरातियों ने मचाया उत्पात तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार, लाख मनाने पर भी नहीं मानी

Sun, 05 Dec 2021 02:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 05 Dec 2021 02:36 PM IST
सार

बलूपुरा में रामपुर मिलक के गांव कल्याणपुर से बरात आई थी। जयमाला हो गई थी। खाना-पीना चल रहा था। तभी कुछ बरातियों ने शराब के नशे में हंगामा शुरू कर दिया। व्यवस्थाओं में कमी बताकर खाने की प्लेटें फेंकने लगे। दुल्हन पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Bareilly: Drunken bridesmaids created a ruckus, the bride refused to marry, did not agree even after persuading lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीरगंज के गांव बलूपुरा में शनिवार रात आई एक बरात के बरातियों ने उत्पाद मचाया तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे बहुत मनाया गया लेकिन दुल्हन ने अपना फैसला नहीं बदला और बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन


बलूपुरा में रामपुर मिलक के गांव कल्याणपुर से बरात आई थी। जयमाला हो गई थी। खाना-पीना चल रहा था। तभी कुछ बरातियों ने शराब के नशे में हंगामा शुरू कर दिया। व्यवस्थाओं में कमी बताकर खाने की प्लेटें फेंकने लगे। दुल्हन पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यह खबर दुल्हन को हुई तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन को रात भर समझाया गया लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई और उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद रविवार को बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed