फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly councilors resolved to do something different in your area

बरेली के पार्षदों ने लिए अपने क्षेत्र में कुछ अलग करने के संकल्प

Sun, 25 Oct 2015 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bareilly councilors resolved to do something different in your area
इस बार न सरकार को तोहमत देते हैं और न नगरनिगम को। इससे कुछ नहीं होना। खुद संभालते हैं अपना कोना। देखते हैं हम अपने दम पर अपने शहर को कितना स्मार्ट बना सकते हैं। आगे सिस्टम से भी लड़ेंगे लेकिन फिलहाल दीपावली मनाते हैं। दीपोत्सव में लक्ष्मी के आह्वान से पहले नरक चतुर्दशी तक अपने घूरे चमकाते हैं। शहर में लोकतंत्र की सबसे बुनियादी कड़ी शहर के पार्षदों ने शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में दो घंटे कुछ इसी तरह मंथन किया। सबने अपना लक्ष्य लिया। मंथन के दौरान पार्षदों की पीड़ा भी झलकी, स्मार्ट शहर का विजन भी सामने आया और कुछ ऐसे चेहरे भी सामने आए जो काम तो कर रहे हैं लेकिन दिख नहीं रहे हैं। स्मार्ट शहर बनाने के लिए आम आदमी को जागरूक करने का ये प्रयास आगे भी चलेगा और नए आयाम लेगा।
विज्ञापन


बरेली। मंथन में उपसभापति रेहान अली ने कहा कि वार्ड 70 रबड़ी टोला में दो डलावघर आबादी के बीच में हैं। इससे गंदगी फैलती है। वह ये डलावघर हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही अतिक्रमण हटवाकर अपने इलाके को बेहतर बनाएंगे। वार्ड 21 आजमनगर के पार्षद आरिफ कुरैशी ने कहा कि वह मंडी परिषद में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगवा चुके हैं। दीपावली से  सड़क के किनारे कूड़े के ढेर रोकने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। वार्ड 30 मलूकपुर की पार्षद रीना के पति राजकुमार गुप्ता ने गलियों से कूड़े के ढेर हटवाकर नया डलावघर बनवाने तो वार्ड 41 बुखारपुरा के पार्षद रुपेंद्र पटेल ने अपने डलावघर को साफ कराने का संकल्प लिया। वार्ड 62 सिकलापुर की पार्षद ऊषा सैनी के पति विनोद सैनी ने डेयरी मालिकों को नालियों में गोबर न बहाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। वार्ड 58 की पार्षद मंजूदेवी के पति रूप किशोर ने शाहदाना रोड स्थित डलावघर की सफाई कराकर उसे कवर्ड करने का संकल्प जताया। नामित पार्षद आरबी सिंह प्रजापति ने कुवंरपुर में नया डलावघर बनवाने, शमीम अहमद ने मुख्य चौराहे के डलावघर को स्वच्छ रखने जमुना प्रसाद मौर्य ने बाल्मीकि मंदिर के निकट कूड़े के ढेर हटवाने, विक्रम सिंह ने तालाब से रेलवे तक नाले की सामूहिक सफाई कराने, अजय सक्सेना ने सनसिटी में फव्वारा चलवाने, बबलू खान ने दो बड़े डलावघरों की दीपावली से पहले बाउंड्रीवाल कराकर उसे साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

  फोटो- विकास शर्मा
एक बार उठने के बाद दोबारा कूड़ा न डालें
भाजपा पार्षद दल नेता विकास शर्मा ने स्मार्ट सिटी पर महिला सुरक्षा, चिकित्सा, ट्रैफिक नियमों के पालन, अतिक्रमण पर अपने सुझाव दिए। साथ ही संकल्प लिया कि वह अपने वार्ड 19 मौला नगर की कालोनियों में सिविल सोसायटी और वरिष्ठ नागरिकों की 25 सदस्यीय टीम बनाएंगे। ये टीम कालोनियों में घूम-घूमकर  जागरूक करेगी कि डलावघरों में एक बार उठने के बाद उस दिन दोबारा कूड़ा न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
डलावघरों का सौंदर्यीकरण कराएंगे
सपा पार्षद दल नेता राजेश अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के लिए सेटेलाइट से हरूनगला तक आठ लेन सड़क बनाने, रामगंगा नगर में संचालित बीडीए की योजनाओं में काम की गति तेज करने और प्रत्येक नागरिक में स्मार्ट आदतें डालने के सुझाव दिए। इसके साथ ही संकल्प लिया कि उनके वार्ड में (36 गांधी उद्यान) दो डलावघर हैं। व्यापारियों और जनसहयोग से दीपावली से पहले इनका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पौधरोपण कराकर दोनों डलावघर ऐसे बनाएंगे कि वह अन्य डलावघरों से अलग दिखें।
फोटो-
अशोक नगर में करेंगे दीपदान
वार्ड 14 मढ़ीनाथ की पार्षद चित्रा मिश्रा ने कहा कि किला से चौपुला तक सड़क ऊंची बनी है। उनके वार्ड की ज्यादातर कालोनियां नीचे इलाकों में बसी हैं। अशोक नगर और शिवनगर कालोनियां हर साल बरसात में डूबने की कगार पर पहुंच जाती थीं। यहां सेमबेल लगवाकर पानी के निकास का इंतजाम किया गया है। स्वच्छता के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठने लगा है। गणेश नगर चीनी मिल के सामने तालाब पाटने से रोकने का काम बचा है। वह अशोक नगर में खाली प्लाटों से सबके सहयोग से कूड़े के ढेर हटवाकर दीप दान करेंगी।
फोटो-
गांवों को शहर कैसे बनाऊं
वार्ड 17 नदौसी के पार्षद सुखदीश कश्यप ने कहा कि उनके वार्ड में अधिकांश गांव लगते हैं। इनको 32 साल पहले नगर निगम में शामिल किया जा चुका है। अब भी शहर की सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वह गांवों को शहर कैसे बनाएं। एक भी डलावघर नहीं हैं। लोग कूड़ा खुले में डाल देते हैं। दीपावली से पहले वह कम से कम तीन डलावघर बनवाकर इस समस्या का समाधान कराएंगे।
फोटो-
मैं तो सड़क पर दीप जलाऊंगा
वार्ड 54 कांकर टोला के पार्षद सरवर हुसैन ने कहा कि उनके वार्ड में न तो खाली जगह है, न कोई डलावघर। घनी बस्ती में कूड़ा सड़क पर डालने के लिए मजबूर हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इसको रोका भी नहीं जा सकता। डोर टू डोर कूड़ा योजना प्रारंभ होने के बाद ही गंदगी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। जगह न मिलने पर इन्होंने सड़क के किनारे सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर दीप जलाने का संकल्प लिया।
 मिट्टी के दीप जलाएंगे
‘डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन चल रहा है। गलियों और सड़कों पर कूड़े के ढेर नहीं लगे। बाल्मीकि आश्रम के निकट गंदगी के ढेर को दीपावली से पहले साफ कराकर वहां मिट्टी के दीप जलाएंगे और हर एक परिवार से मिट्टी के बने दिये जलाने का संकल्प दिलाएंगे।’ शालिनी जौहरी, पार्षद वार्ड 47

कूड़ा शिफ्ट कब तक करें हटाना होगा
‘शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर कूड़ा शिफ्ट करने का काम चल रहा है। खाली प्लाटों में कूड़ा डालने से गंदगी और बीमारियां फैल रही हैं। हम गलियों से कूड़े की ढेरियां हटवाकर डलावघर तक पहुंचवाएंगे। डलावघर को भी साफ कराने का प्रयास करेंगे।’ विपुल लाला, पार्षद भाजपा
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed