{"_id":"6d907f7112d7b046ddbe5384b55daa7d","slug":"bareilly-college-then-vandalizing-room-inspector-thrashed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में फिर गुंडई, कक्ष निरीक्षक को पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में फिर गुंडई, कक्ष निरीक्षक को पीट दिया
बरेली
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को फिर हंगामा बरपा। एलएलबी परीक्षा में तलाशी लेने और नकल पकड़ने पर छात्र नेता गुंडई पर उतर आए। पहले कक्ष निरीक्षक को पैर से मारकर निशाना बनाया गया फिर परीक्षा कक्ष से बाहर आकर शिक्षकों से गाली गलौज कर दी। परीक्षा में बाधा डाली गई। मामला बिगड़ने पर प्राचार्य ने पुलिस बुला ली। पुलिस की मौजूदगी में तलाशी लेने पर चार नकलची पकड़े गए। कक्ष निरीक्षक को पैर से मारने वाले छात्र के खिलाफ एनसीआर लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
बरेली कॉलेज में सोमवार को एलएलबी परीक्षा के आधे घंटे बाद ही रूम नंबर 26 में परीक्षा दे रहे यूनुस खान के पास नकल मिलने पर कक्ष निरीक्षक शफी अहमद ने बुक कर दिया। ऐसा करने पर नाराज यूनुस खान ने कक्ष निरीक्षक को पैर से मारा। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम उसे बाहर ले आई। उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। उसकी सिफारिश वाले भी पहुंच गए।
इसी बीच दूसरे कक्ष में तैनात शिक्षक टीडी भास्कर ने परीक्षा कक्ष में पड़ी पर्चियां उठाईं और बाहर फेंकने लगे। उन्होंने पर्चियां पड़े होने का कारण पूछा तो परीक्षा दे रहे छात्रनेताओं का पारा चढ़ गया। वे चिल्लाते हुए बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि उनके नाम के आगे ‘यादव’ नहीं लिखा है, इसलिए बार-बार उनकी तलाशी ली जा रही है। छात्रनेताओं ने गाली-गलौज भी कर दी। इस पर दूसरे कक्षों में बैठे उनके साथी भी बाहर निकल गए और स्टाफ रूम में परीक्षा कराने की मांग रख दी। उन्होंने भी गाली गलौज की। नौबत शिक्षकों से भिड़ने तक की आ गई। पहले पुलिस पहुंची फिर कोतवाल भी बरेली कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य से बातचीत कर शिक्षकों के भी बयान लिए।
विज्ञापन
मैं नहीं संभाल पाऊंगा : चीफ प्रॉक्टर
बरेली। हंगामा और गाली-गलौज करने वालों पर कार्रवाई न होते देख शिक्षक डॉ. एके अग्रवाल नाराज हो गए। उन्होंने प्रॉक्टोरियल टीम से कह दिया कि इन छात्र नेताओं पर आज तक कार्रवाई हुई है। अगर कार्रवाई हुई होती तो यह स्थिति ही नहीं आती। आए दिन शिक्षकों से गाली-गलौज होती है। पास में खड़े दूसरे शिक्षकों ने उन्हें शांत कराया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा अपनी बात रख रहे थे मगर प्राचार्य ने उन्हें रोक दिया। इस पर चीफ प्रॉक्टर भड़क गए। उन्होंने कहा- मैं यह सब नहीं संभाल पाऊंगा। इसके बाद यूनुस खान के खिलाफ बारादरी थाने को तहरीर लिखी गई और गाली-गलौज, हंगामा कर परीक्षा में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ भी चीफ प्रॉक्टर की ओर से विश्वविद्यालय को लिख दिया गया है।
...जब छात्र को पकड़ने दौड़ी पुलिस
बरेली। नकल में बुक होने वाले युनूस खान भी सभी छात्रनेताओं के साथ हंगामा करने पहुंच गया। मामला बिगड़ने पर जब पुलिस आई तो सबसे पहले उसे ही पकड़ने के लिए कहा गया। यह सुनते ही यूनुस खान को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी तेजी से भागे, लेकिन वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा।
हंगामे के बीच परीक्षार्र्थियों ने हाथ साफ किए
बरेली। एक तरफ गाली-गलौज और हंगामा चल रहा था। इन छात्रनेताओं को नियंत्रित करने में बरेली कॉलेज का पूरा अमला लग गया। सभी लोग इनकी तरफ ही चल गए। ऐसा मौका देखकर बाकी के कक्षों में बैठे परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे के पास बैठकर और कॉपियों में देखकर खूब नकल की। कुछ तो बाहर आकर किताब में आकर भी देख गए और पेपर हल कर लिया।
डीएम से मिलेगा शिक्षक संघ
बरेली। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ डीएम से मिलकर छात्रनेताओं की शिकायत करेगा। बरेली कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ. वीपी ने बताया कि किसी भी शिक्षक के साथ गलत बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी ऐसा करेगा, उसे मुंह तोड़ जवाब देंगे।