फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College resides in Rheelkhand like DU

रुहेलखंड में बरेली कॉलेज का रहता है डीयू जैसा क्रेज

Fri, 16 Jun 2017 01:31 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Fri, 16 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College resides in Rheelkhand like DU
Bareilly College resides in Rheelkhand like DU - फोटो : Bareilly College resides in Rheelkhand like DU
स्नातक में प्रवेश लेने के मामले में रुहेलखंड में बरेली कॉलेज का क्रेज दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) जैसा है। छात्र हो या छात्रा सबकी पहली पसंद बरेली कालेज ही होता है। बरेली कॉलेज में हर साल सीटों से चार गुना तक आवेदन आते हैं। वहीं अवंतीबाई कॉलेज में भी सीटों से तीन गुना आवेदन आते हैं। मेरिट में जगह बनाने के लिए मारामारी रहती है। इनकी मेरिट भी काफी ऊंची रहती है। 
विज्ञापन

बरेली कॉलेज हंगामों और विवादों के लिए भले ही चर्चाओं में रहता हो पर विवि की टॉपर्स की सूची में बरेली कॉलेज का ही दबदबा रहता है। अनुदानित कॉलेज होने के कारण यहां स्नातक की फीस भी काफी कम है। क्लास भले ही कम लग पाते हों पर यहां की फैकल्टी उच्चस्तरीय है। बरेली कॉलेज में पिछले साल ही करीब 16 हजार आवेदन आए थे। विवि इस बार केंद्रीकृत प्रवेश लेने जा रहा है। पंद्रह जून से आवेदन शुरू होेंगे। इस बार भी छात्रों की पहली पसंद बरेली कॉलेज बनने की उम्मीद है। छात्र सबसे पहले राजकीय और अनुदानित कॉलजों को ही चुनते हैं। इसलिए इस बार भी यहां प्रवेश पाने के लिए मारामारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कहां कितनी सीटें
बरेली कॉलेज बरेली 

बीए : 1840
बीकाम : 1040
बीएससी : पीसीएम : 780 जेडबीसी :780
बीकाम ऑनर्स :160 
बीसीए : 160
बीबीए : 240 
रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय 
सीटें : बीए : 720 
बीकॉम : 160  
बीएससी : 160 
साहू राम स्वरूप महिला कॉलेज
बीए : 740
बीकॉम ऑनर्स : 60
कन्या महाविद्यालय भूड़ 
 बीए : 640
डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आंवला
बीए : 480
बीएससी : 160
गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी
बीए :640
बीकाम :160
बीएससी :160
आरपी डिग्री कालेज मीरगंज
बीए : 860
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed