{"_id":"5faed0a78ebc3e9b874ee843","slug":"bareilly-college-intersection-to-shyamganj-road-intersection-relief-bareilly-news-bly4267643124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज चौराहा से श्यामगंज चौराहा रोड खुला, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज चौराहा से श्यामगंज चौराहा रोड खुला, मिली राहत
विज्ञापन
bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह बंद हो गया कालीबाड़ी में सड़क पर खुदा गड्ढा
विज्ञापन
बरेली। कालीबाड़ी में सीवर ट्रंक लाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को कालीबाड़ी में खुदा गड्ढा बंद हो जाने के बाद बरेली कॉलेज चौराहा से श्यामगंज चौराहा रोड पर यातायात शुरू हो गया। इससे लोगों को राहत मिल गई है। अब बरेली कॉलेज चौराहे से नगर निगम दफ्तर की ओर जाने वाले रास्ते पर गड्ढा बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है।
करीब पंद्रह दिनों बरेली कॉलेज चौराहे से श्यामगंज जाने वाला यह रास्ता बंद था। इससे दिवाली की खरीदारी के लिए निकल रहे लोग परेशान थे। पुराने रोडवेज बस अड्डे से सेटेलाइट जाने वाले यात्रियों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को जल निगम ने कालीबाड़ी में सीवर लाइन का काम पूरा करके गड्ढा पाट दिया और रोड को यातायात के लिए खोल दिया। इससे देर से ही सही लेकिन दिवाली पर लोगों को राहत मिल गई है। उधर, कालीबाड़ी से नगर निगम की ओर जाने वाले रास्ते पर भी काम पूरा कर लिया गया है। यहां शुक्रवार से गड्ढा बंद करने का काम जल निगम ने शुरू कर दिया है। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने का काम तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। अब मालियों की पुलिया से श्यामगंज होते हुए कालीबाड़ी तक सड़क निर्माण का काम जल्दी शुरू किया जाएगा।

नहीं बननी शुरू हुई चौपुला सर्विस रोड
बरेली। निर्माणाधीन चौपुला ओवरब्रिज की सर्विस रोड अभी तक बननी शुरू नहीं हो पाई है। डीएम और सीडीओ ने पिछले सप्ताह ही सड़क बनाने के निर्देश दिए थे। कहा था कि एक सप्ताह में सर्विस रोड तैयार करें, ताकि दिवाली पर लोगों को राहत मिल सके। इसके बाद भी सर्विस रोड पर काम शुरू नहीं किया गया है। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने कहा के सेतु निगम के अधिकारियों से पूछा जाएगा कि सर्विस रोड बनाने में आखिर क्यों देरी की जा रही है।
विज्ञापन