फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College became the first academic state training provider in the state

Bareilly News: प्रदेश का पहला एकेडमिक राजकीय प्रशिक्षण प्रदाता बना बरेली कॉलेज

Fri, 21 Apr 2023 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College became the first academic state training provider in the state
बरेली। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के साथ राजकीय प्रशिक्षण प्रदाता के तौर पर बरेली कॉलेज को भी अब सूचीबद्ध किया गया है। सहायक निदेशक राजीव कुमार यादव द्वारा बरेली कॉलेज प्राचार्य को भेजे गए पत्र में अनुबंध पत्र की औपचारिकता पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज बॉटनी विभाग के शिक्षक डॉ. राजीव ने बताया कि साल 2018 से ही कॉलेज में कौशल विकास मिशन के लिए गतिविधियां चल रही थीं। अब तक मिशन के तहत प्रशिक्षण प्रदाता जीटीआई और आईटीआई ही होते थे। पहली बार बरेली कॉलेज को एकेडमिक प्रशिक्षण प्रदाता के तौर पर शामिल किया गया है। कॉलेज को सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया गया था। इसके आधार पर कॉलेज को सूची में शामिल किया गया है। इसके तहत अब विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण देेने के साथ ही, उन्हें प्लेसमेंट भी मुहैया कराना होगा। प्राथमिकता पर बरेली कॉलेज में एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग, कंप्यूटर और ब्यूटी एंड वेलनेस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुुरुआत में प्रत्येक कोर्स में 27-27 सीटें हैं। विद्यार्थियों की तादाद बढ़ने पर सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed