{"_id":"5d99073b8ebc3e93b31a7067","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly3789765170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य कक्ष में ही भिड़े अस्थाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य कक्ष में ही भिड़े अस्थाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौकीदारी के मुद्दे पर दो फाड़ हुए बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को कर्मचारियों के दोनों पक्ष प्राचार्य कक्ष में ही भिड़ गए। नौबत मारपीट की आ गई तो प्राचार्य ने पुलिस बुला ली, लेकिन इससे पहले ही कर्मचारी खिसक गए।
अस्थाई को पद से हटाने के बाद जब कर्मचारियों को वापस लिया गया था तो तय हुआ कि चौकीदारी और स्टैंड संचालन भी वही लोग करेंगे और कॉलेज उन्हें पीएफ और ईएसआई की सुविधा देगा। 33 कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी कर चुके हैं और अब दूसरा रोस्टर लागू होने की बारी है। इस पर अस्थाई कर्मचारी संघ के जितेंद्र मिश्रा समेत कुछ कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। वहीं चौकीदारी कर चुका अस्थाई कर्मचारियों का दूसरा गुट इनके ड्यूटी न करने से नाराज है। इस पर ही शनिवार दोपहर दोनों गुट तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा के पास पहुंचे तो उन्होंने कह दिया कि सबको चौकीदारी करनी पड़ेगी। इस पर विवाद हो गया, जितेंद्र मिश्रा गुट हंगामा करने लगा तो दूसरा पक्ष उनसे वहीं भिड़ गया। कहासुनी के बीच धक्कामुक्की होने लगी और मारपीट की नौबत आ गई तो चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने पुलिस को फोन दिया। मगर पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्ष वहां से चले गए। इसके बाद जितेंद्र मिश्रा ने खुद को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दूसरे पक्ष के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।