फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

बरेली कॉलेज- गणित विभाग में नए शगूफे ने सबकी नींद उड़ाई..

Mon, 23 Sep 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग के शिक्षकों के बीच शुरू हुआ विवाद अब नए-नए रंग ले रहा है। रविवार को बरेली कॉलेज के शिक्षकों के बीच गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम के साथ बदसलूकी करने के प्रकरण से जुड़े एक शिक्षक को गोली मारने की धमकी दिए जाने की चर्चा फैली तो सभी सन्न रह गए। यह शिक्षक भी एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इसके बाद शाम तक एक-दूसरे से इस घटना की पुष्टि करने की कोशिशें की जाती रहीं लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। मामला तब साफ हुआ जब खुद शिक्षक ने ऐसी कोई घटना होने से इनकार करते हुए इस बारे में कुछ कहने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के गणित विभाग के शिक्षकों के बीच काफी समय से वरिष्ठता का विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि गलत वरिष्ठता क्रम की वजह से पदों का वितरण भी गलत हो गया है और अब हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद इसे दुरुस्त भी नहीं किया जा रहा है। इसी बीच 11 सितंबर को गणित विभाग में एचओडी डॉ. स्वदेश सिंह की एसोसिएट प्रोफेसर पत्नी डॉ. पूनम सिंह ने अपने साथी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा से शिकायत की तो माहौल और गरम हो गया। प्राचार्य ने इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई लेकिन तीन सदस्यों ने इस जांच में शामिल होने से ही इनकार कर दिया। से मना कर चुके हैं। अब डॉ. नसीम अख्तर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी इस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जांच कमेटी के समक्ष शनिवार को डॉ. पूनम सिंह अपने लिखित बयान दे चुकी हैं। सोमवार को विभाग के चपरासी मुकेश के बयान होंगे। साथ ही डॉ. आरिफ नदीम भी लिखित बयान कमेटी को सौंपेंगे। इसी बीच रविवार को बरेली कॉलेज के शिक्षकों और स्टाफ के बीच चर्चा शुरू हुई कि इसी विवाद से जुड़े एक शिक्षक को गोली मारने की धमकी देने की बात शुरू हो गई। इसके बाद मामले से जुड़े लोगों से बात की गई लेकिन किसी ने भी इस घटना की पुष्टि नहीं की। जिन शिक्षक को धमकी देने की बात कही जा रही थी, देर शाम उन्होंने भी ऐसी कोई घटना से इनकार करते हुए इस मामले में अपना नाम लेने पर भी आपत्ति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed