फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly college

बरेली कॉलेज विवाद- दो वर्ष के बवाल से छांटे जाएंगे टॉप 10 खुराफाती छात्र

Wed, 31 Jul 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
बरेली। क्लास बंक करके कॉलेज परिसर में राजनीति करने वाले टॉप 10 खुराफाती छात्रों को बरेली कॉलेज ने ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पिछले दो वर्ष के दौरान बवाल में शामिल रहे छात्रों की कुंडली खंगाली जा रही है। ब्लैकलिस्ट होने के बाद इन छात्रों को कॉलेज परिसर में घूमने पर रोक लगा दी जाएगी। इन्हें सिर्फ क्लास तक आने-जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन और छात्रनेता मोहित कुमार सिंह के बीच हुए विवाद को लेकर बरेली कॉलेज प्रशासन अब सख्ती की तैयारी कर रहा है। कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कई साल से बंद हैं लेकिन कुछ छात्र फिर भी स्वयंभू छात्रनेता बनकर कॉलेज परिसर में हनक जताते घूमते हैं। इस विवाद के बाद कॉलेज प्रशासन ऐसे टॉप 10 छात्रों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी कर रहा है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि पिछले दो साल में हुए विवादों में शामिल रहे छात्र इसमें शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा गंभीर आपराधिक मामलों और क्लास बंक करके परिसर में घूमने वाले छात्र भी इस सूची में होंगे। यह सूची सिटी मजिस्ट्रेट को भी भेजी जाएगी। उन्होंने ऐसे खुराफाती छात्रों को मुचलका पाबंद करने की बात कही है।
विज्ञापन


सछास ने कराई रिपोर्ट, बसपाई मुद्दा गरमाने में लगे
बरेली। छात्रनेता और शिक्षक विवाद में अब राजनीति शुरू हो गई है। छात्रनेता मोहित पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मंगलवार को बसपा नेताओं ने एसएसपी मुनिराज जी. से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने एसपी सिटी अभिनंदन सिंह से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में विवाद के दिन समाजवादी छात्रसभा ने पूरे मामले को हाइजैक कर मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन पर रिपोर्ट दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद डॉ. अनुराग मोहन की तहरीर पर छात्रनेता मोहित समेत 20-25 अज्ञात छात्रों पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मंगलवार को मामले को लेकर जोनल कोऑर्डिनेटर जयपाल सिंह, संजीव सागर, जिलाध्यक्ष राजेश सागर, जगदीश प्रसाद, राजीव कुमार सिंह समेत कई बसपाइयों ने एसएसपी से मुलाकात की। उन लोगों ने मोहित पर दर्ज कराई रिपोर्ट वापस कराने की मांग करते हुए धमकाने का आरोप लगाया है। कहा है कि मोहित के साथ कोई भी अप्रिय घटना होने पर इसके जिम्मेदार डॉ. अनुराग मोहन और शिक्षक संघ होगा। एसएसपी ने उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी से निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, मोहित के परिजन मामले को लेकर एससी-एसटी आयोग में मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed