फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College: After a month of admission, mid term examination, syllabus is not even known

बरेली कॉलेज : प्रवेश के महीने भर बाद ही मिड टर्म परीक्षा, सिलेबस का भी पता नहीं

Sun, 31 Oct 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College: After a month of admission, mid term examination, syllabus is not even known
परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल करता छात्र।
पहली बार हो रही है मिड टर्म परीक्षा, फिलहाल असमंजस में हैं स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थी
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 563 महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले महीने होने वाली मिड टर्म परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि सवाल उठ रहा है कि महीने भर में ही परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पूरा कोर्स कैसे पढ़ाया जाएगा और कैसे वे परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। इसी कारण विद्यार्थी विभागाध्यक्षों से परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परिसर समेत सभी महाविद्यालयों को नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षिक सत्र संचालन के निर्देश जारी किए हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार आठ नवंबर तक मिड टर्म की परीक्षा कराना जरूरी है। विश्वविद्यालय की ओर से इस संदर्भ में भी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार परीक्षा कराकर महाविद्यालयों में ही मूल्यांकन होगा मगर अंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। परीक्षा संबंधी निर्देश जारी होने के बाद कॉलेजों में परेशानी का माहौल है। दरअसल अब तक प्रवेश प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई है। दूसरे, विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने वाले कोर्स और किताबों की भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सिर्फ स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई है मगर कक्षाओं में शिक्षण कार्य ठीक से शुरू नहीं हो सका है। परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया कुछ कॉलेजों में अब तक चल रही है। स्नातक के विद्यार्थी अपने शिक्षक और परास्नातक के विभागाध्यक्ष से मुलाकात कर परीक्षा तिथि कुछ दिन आगे बढ़ाने की मांग करने लगे हैं। विद्यार्थियों को मिड टर्म परीक्षा में अंक कम मिलने या फेल होने की आशंका भी सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन से हो रही है मांग
प्रवेश समिति के समन्वयक डॉ. वीपी सिंह के मुताबिक इस बार नई शिक्षा नीति के तहत प्रवेश प्रक्रिया और शिक्षण कार्य शुरू हो रहा है। पहली बार नई व्यवस्था होने से विद्यार्थियों में असमंजस स्वाभाविक है। कहा, सत्र पहले ही देर से शुरू हो रहा है। अगले ही महीने मिड टर्म परीक्षाएं होनी हैं। तमाम विद्यार्थी कक्षा में प्रवेश भी नहीं कर सके हैं। नवंबर त्योहारों का महीना है। ऐसे में विद्यार्थियों का परीक्षा की तैयारी कर पाना और शिक्षकों का सिलेबस को पढ़ा पाना चुनौती बना हुआ है। फिलहाल तेजी से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा रही है ताकि विद्यार्थियों को थोड़ी आसानी हो सके।

आवेदन मेें खामियां दूर कराने पहुंचे विद्यार्थी
बरेली कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान जल्दबाजी में गलत विषय का चयन करने वाले विद्यार्थियों को विषय बदलवाने का मौका दिया गया है। दो नवंबर तक यह प्रक्रिया चलेगी। शनिवार को कई विद्यार्थी गलत भरे गए विषय के आवेदन को बदलवाने प्रवेश समिति के कंट्रोल रूम में पहुंचे थे। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि नई व्यवस्था होने के कारण कई विद्यार्थियों ने गलत विषय भरे हैं। जो बदलवाने पहुंच रहे हैं, उनके विषयों में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी दो नवंबर तक विषय संबंधी सुधार करा सकते हैं। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed