{"_id":"598f5d104f1c1b51368b4bae","slug":"bareilly-central-s-plan-dm-sent-the-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली सेंट्रल का प्लान डीएम ने शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली सेंट्रल का प्लान डीएम ने शासन को भेजा
बरेली
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। पुरानी जेल की 84 एकड़ जमीन पर बरेली सेंट्रल के नाम से शानदार प्रोजेक्ट आर्किेटेक्ट अनुपम सक्सेना ने तैयार किया है। कुल 18 योजनाओं के निर्माण का प्लान किया गया है। शुक्रवार को अमर उजाला के मंथन कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह ने आर्किटेक्ट अनुपम सक्सेना की तारीफ करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट इतना शानदार है कि इसे मंजूर होना ही है..मुझे पूरा भरोसा है। उन्होंने शनिवार को प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
जिला कारागार के पुराने भवन को तोड़ने के बजाए उसे हेरिटेज ग्रीन पार्क के तौर पर विकसित किया जाना है। यहां आईटी पार्क के अलावा दीनदयाल ऑडिटोरियम, शोरूम, बस स्टेशन, होटल, रहने के लिए मकान सब कुछ होगा। इस पूरे परिसर का नाम बरेली सेंट्रल रखा जाएगा। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने इसका ले आउट आर्किटेक्ट अनुपम सक्सेना से तैयार कराया है। उनका कहना है कि इस लेआउट में कोई कमी नहीं है। हर जरूरत को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।