{"_id":"65226e85e174667609060ea8","slug":"bareilly-central-jail-prisoner-dies-of-illness-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेंट्रल जेल में बंद शाहजहांपुर के कैदी की बीमारी से मौत, हत्या के मामले में काट रहा था सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेंट्रल जेल में बंद शाहजहांपुर के कैदी की बीमारी से मौत, हत्या के मामले में काट रहा था सजा
Sun, 08 Oct 2023 02:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:25 PM IST
सार
शाहजहांपुर के गांव अमोरा निवासी 64 वर्षीय राम अवतार को हत्या के मामले में सजा हुई थी। वह सेंट्रल जेल में बंद था। शनिवार रात उसकी तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बरेली सेंट्रल जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली सेंट्रल जेल में बंद शाहजहांपुर के थाना कांट के गांव अमोरा निवासी 64 वर्षीय कैदी राम अवतार की मौत हो गई। राम अवतार के बेटे डब्लू ने बताया कि चार साल से पिता बरेली सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे थे।
विज्ञापन
परिवार के लोगों को शनिवार रात जेल से फोन पर सूचना मिली कि राम अवतार की तबीयत खराब है। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार के लोग बरेली पहुंचे।
इलाज के दौरान जिला अस्पताल में राम अवतार ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि राम अवतार कई दिनों से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन