फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Badaun highway will be constructed with Rs 1527 crore

UP News: 1527 करोड़ रुपये से बरेली-बदायूं हाईवे का होगा निर्माण, छह माह में भूमि अधिग्रहण पूरा करने की तैयारी

Fri, 18 Oct 2024 07:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2024 07:54 AM IST
सार

चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक हाईवे का निर्माण होना है। एनएचएआई इस पर 1527 करोड़ रुपये खर्च करेगा। हाईवे निर्माण के लिए छह माह में भूमि अधिग्रहण पूरा कराने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Bareilly-Badaun highway will be constructed with Rs 1527 crore
बरेली-बदायूं रोड - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली-मथुरा हाईवे (एनएच-530बी) के चौथे चरण में बरेली से बदायूं तक 38.5 किलोमीटर हिस्से का पुनर्निर्माण होगा। पुल, बाइपास और रेल ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस पर 1527 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें जमीन के अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग पर 690 करोड़ और सड़क, पुल, बाइपास व रेल ओवरब्रिज आदि के निर्माण पर 837 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ढाई साल में निर्माण पूरा होने के आसार हैं। इसके बाद नाथ नगरी का कान्हा की नगरी से संपर्क और बेहतर हो जाएगा।

विज्ञापन


बरेली से मथुरा तक 216 किलोमीटर तक हाईवे को चार चरण में बनाया जाना है। पहले चरण में मथुरा से हाथरस और दूसरे में हाथरस से कासगंज के बीच काम शुरू हो गया है। तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं तक काम वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी नहीं मिलने की वजह से अटका है। 
विज्ञापन


चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक हाईवे का निर्माण होना है। यह हिस्सा फोरलेन तो है, लेकिन हाईवे के मानक के अनुरूप नहीं है। इसलिए एनएचएआई ने लोक निमार्ण विभाग की इस सड़क को अपने अधीन लिया है। एनएचएआई मुख्यालय में एक माह पहले हुई बैठक में सैद्धांतिक सहमति बनने के बावजूद इसको मंजूरी नहीं मिल सकी थी। अब बृहस्पतिवार को इसके लिए वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने में भूमि अधिग्रहण पूरा कराएंगे अधिकारी
बरेली से बदायूं के बीच बाइपास और चौड़ीकरण के लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। मुआवजा तय हो चुका है। अब मुआवजे का भुगतान किया जाना है। एनएचएआई के अधिकारी और भूमि अध्याप्ति अधिकारी तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुआवजे का वितरण कराएंगे। अगले छह महीने में अधिग्रहण पूरा करने की तैयारी है।

यहां बनेंगे आरओबी व बाइपास

  • मलगांव में तीन किलोमीटर लंबा बाइपास व रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज।
  • बिनावर में 2.5 किलोमीटर लंबा बाइपास।
  • हिम्मतपुर में 1,85 किलोमीटर लंबा बाइपास।
  • देवचरा में 5.70 किलोमीटर लंबा बाइपास।

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि बदायूं से बरेली के रिंग रोड तक 38.5 किलोमीटर हाईवे का नए सिरे से निर्माण होगा। जमीन अधिग्रहण के बाद कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। ढाई साल बाद बरेली से मथुरा तक वाहन रफ्तार भर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed