फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly ANM s husband beat up health worker

Bareilly: एएनएम के पति ने स्वास्थ्य कर्मी को पीटा, मुंह काला किया, पत्नी से छेड़छाड़ करने पर आया तैश

Sun, 10 Jul 2022 02:36 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी नवाबगंज(बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी नवाबगंज(बरेली) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Jul 2022 02:36 PM IST
सार

पुलिस कर्मचारी और एएनएम के पति को कोतवाली ले गई। बताया कि वहां हल्का दरोगा ने दोनो के बीच समझौता कराकर वापस भेज दिया। नाराज स्वास्थ्य कर्मी ने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bareilly ANM s husband beat up health worker
मारपीट, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

एक एएनएम को कमरे में अकेला देखकर छेड़छाड़ करना स्वास्थ्य कर्मी को भारी पड़ गया। एएनएम के बताने पर उसके पति ने अपने साथियों के संग रात में पीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मी को जमकर पीटा। बाद में उसके मुंह और शरीर पर कालिख पोती और बंधक बनाकर घर के बाहर डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को पकड़कर थाने ले आई। वहां पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराकर भेज दिया। हालांकि, नाराज स्वास्थ्य कर्मी ने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र की एक पीएचसी के परिसर में एएनएम अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पड़ोस में कुष्ठ रोग विभाग का कर्मचारी रहता है। कर्मचारी का आरोप है कि सात जुलाई की रात एएनएम के पति अपने तीन साथियों के साथ जबरन उसके आवास में घुस आए और गालीगलौज करते हुए मारपीटकर घायल कर दिया। बाद में उनके मुंह और शरीर पर कालिख पोत कर रस्सी से बंधक बनाकर उन्हें उनके आवास के गेट के बाहर डाल दिया। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस चालक ने उन्हें देखा तो बंधन मुक्त किया। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के पति के साथी फरार हो गए।

विज्ञापन

एएनएम ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
अस्पताल में तैनात एएनएम ने बताया कि 14 फरवरी 2022 को पड़ोसी कर्मचारी ने उन्हें एक अश्लील मेसेज भेजा। इसकी शिकायत चिकित्सकों से की। इस पर स्वास्थ्य कर्मी ने माफी मांगकर मामले को रफादफा कर लिया। दो दिन पहले वह अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाकर अपने कमरे में आकर काम करने लगी। इस बीच स्वास्थ्य कर्मी ने पीछे से बुरी नियत से दबोच लिया। किसी तरह बचकर वह कमरे से बाहर निकल आई और मामले की शिकायत चिकित्सक से की लेकिन उन्होंने भी समस्या का निस्तारण नहीं किया। इसकी सूचना उन्होंने अपने पति को दे दी। बाद में अवकाश का पत्र देकर अपने घर चली गई। बताया कि उन्हें खतरा बना हुआ है। सोमवार को वह सीएमओ और एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगी। महिला का आरोप है कि गांव के एक दबंग के साथ रात में अक्सर यह स्वास्थ्य कर्मी शराब पीकर हुड़दंग करते हैं जिसका उन्होंने कई बाद विरोध भी किया।

दो हजार रुपये और दो मोबाइल लूटने का आरोप
स्वास्थ्य कर्मी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान एएनएम के पति ने दो हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए हैं। एएनएम के पति ने बताया कि आरोप गलत है। फिर भी उसने स्वास्थ्य कर्मी के एक मित्र के खाते में दस हजार रुपये डाल दिए हैं जो समझौते के समय आरोपी को दे दिए गए।

मारपीट के मामले में पुलिस थाने लेकर आई थी। हल्का दरोगा ने जांच पड़ताल की। इसमें बाद दोनों ने आपस में समझौता लिखकर दे दिया। दोनों कोई कार्रवाई नही चाहते हैं। पुलिस पर फैसला कराने का आरोप गलत है। - अशोक कुमार कंबोज, नवाबगंज थाना प्रभारी

मेरे पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। अस्पताल कर्मियों से जानकारी मिली है। मैंने अस्पताल जाकर स्वास्थ्य कर्मी को दूसरे क्वार्टर में रहने के निर्देश दिए हैं। दोनो पक्षों का समझौता हो गया है लेकिन एक स्थानीय जनप्रतिनिधि बेवजह स्वास्थ्य कर्मी को भड़का रहे हैं। अपने स्तर से जांच पड़ताल  कर रहा हूं। जांच के बाद अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। - चिकित्सा प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed