फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Alim become Anand and married a girl student, physical torture and got her aborted

बरेली: आलिम ने आनंद बनकर छात्रा से शादी रचाई, दुष्कर्म कर कराया गर्भपात

Wed, 31 May 2023 01:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, देवरनिया (बरेली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरनिया (बरेली)। Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 31 May 2023 01:09 PM IST
सार

इन दिल्ली में हुई साक्षी की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर लव जिहाद पर चर्चा तेज हो गई है। बरेली से भी एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दूसरे समुदाय का युवक हाथ में कलावा बांधता था। युवकी को भरोसे में लिया और मंदिर में ले जाकर मांग में सिंदूर भर दिया।

विज्ञापन
Bareilly: Alim become Anand and married a girl student, physical torture and got her aborted
डेमो इमेज

विस्तार

कोचिंग पढ़ने के दौरान शोहदे ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी आलिम उससे आनंद बनकर मिलता रहा। उससे दिखावे की शादी की। होटल में जबरन संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर छात्रा ने शिकायत की तो पुलिस मामला टालती रही। अब अफसरों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा ने बताया कि वह बरेली के राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर में जाती थी। वहां भोजीपुरा इलाके का एक युवक भी पढ़ने आता था। युवक अपना नाम आनंद बताता था और हाथ में कलावा बांधता था। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया।

विज्ञापन


युवक उसे बरेली के बाईपास स्थित एक मंदिर में ले गया। वहां उसकी मांग में सिंदूर भरा। बरेली में ही रहने वाले अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर होटलों और दोस्तों के कमरे में ले जाकर संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो युवक के घर चली गई। वहां पता लगा कि वह दूसरे समुदाय का है और उसका नाम आलिम है।
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने की बात कही। उसने विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में आरोपी ने उसे कोई दवा खिलाकर दो सप्ताह पूर्व हाफिजगंज के एक नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि वह थाने के चक्कर काटती रही। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसकी तहरीर को किसी ने ट्वीट किया तो अधिकारियों के आदेश पर देवरनिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आलिम समेत उसके परिवार के साबिर, वाजिद, नाजिम, शिफा व आरोपी की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

आरोपी की तलाश में दबिश, पुणे में लोकेशन
दो समुदायों का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार शाम उसकी लोकेशन पुणे में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां गई है।


हाथ पर बांधता था कलावा
पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी युवक हाथ में कलावा बांधता था और ऐसे कई काम करता था कि छात्रा यह भांप ही नहीं पाई कि वह दूसरे धर्म का है। उसकी बातों से भी कभी यह अहसास नहीं हुआ। उसके घर जाने पर हकीकत सामने आ गई। छात्रा ने बताया कि उसे धर्म बदलना कबूल नहीं था। इसलिए उसने युवक के खिलाफ शिकायत कर दी।
वर्जन

छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली है। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed