{"_id":"61ae67a1d5fb354e8b5bbb8c","slug":"bareilly-airport-giving-new-dimensions-to-the-development-of-bareilly-in-every-field-bareilly-news-bly4683693160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर क्षेत्र में बरेली के विकास को नए आयाम दे रहा बरेली एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर क्षेत्र में बरेली के विकास को नए आयाम दे रहा बरेली एयरपोर्ट
विज्ञापन
बरेली हवाई अड्डा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कुमाऊं का गेटवे’ के रूप में बन रही एयरपोर्ट की पहचान, उत्तराखंड से सर्वाधिक ट्रैफिक
दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू के लिए हो रही उड़ान, अगले साल लखनऊ के लिए शुरू होगा सफर
बरेली। आठ मार्च, 2021 को बरेली से शुरू हुई हवाई यात्रा ने शहरवासियों की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। हजारों किलोमीटर दूर अपनों से दूर रहकर पढ़ाई, नौकरी करने वाले हों या कारोबारी, चिकित्सक सभी के लिए हवाई यात्रा तरक्की की नई इबारत लिख रही है। फिलहाल, सर्वाधिक एयर ट्रैफिक उत्तराखंड से मिलने की वजह से बरेली एयरपोर्ट को ‘कुमाऊं का गेटवे’ कहा जाने लगा है।
एयरपोर्ट प्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, एयरपोर्ट बनने से बरेली में व्यापार, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन और कारोबार के विकास की असीम संभावनाएं बन गई हैं। प्रतिदिन उम्मीद से बेहतर एयर ट्रैफिक मिलने से एयरलाइंस कंपनियां भी बरेली से हवाई यात्रा शुरू करने में रुचि ले रही हैं। फिलहाल इंडिगो और एलायंस हवाई सेवाएं दे रही हैं। पिछले दिनों लखनऊ की उड़ान के लिए टर्बो ने भी दावेदारी की है। हालांकि, लखनऊ तक उड़ान संबंधी कोई शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। बता दें कि प्रतिदिन मुंबई, बेंगलूरू और दिल्ली के लिए उड़ान होने से विदेश यात्रा के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा लोग ले रहे हैं।
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एयरलाइन की ओर से समय-समय पर सर्वे कराया जा रहा है। पिछले दिनों इंडिगो और एलायंस एयरलाइन ने और बेहतर एयर ट्रैफिक हासिल करने ेक लिए सर्वे कराया था। इसके बाद दोपहर में हो रही उड़ान का समय परिवर्तित किया गया। अब दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू से बरेली के लिए सुबह उड़ान हो रही है। दोहपर में बरेली से वापसी चल रही है। उड़ान प्रतिदिन नियमित है।
विज्ञापन
बिल्डर्स का एयरपोर्ट की ओर बढ़ा रूझान
हाल ही में नए सर्किल रेट जारी किए गए पर पूर्व की दरों को बरकरार रखा गया। लिहाजा, विकास की उम्मीद कई गुना बढ़ गई। रजिस्ट्री के गिरते आंकड़े में तेजी से बढ़त हुआ है। बिल्डर्स ने इस मौके का फायदा उठाते हुए एयरपोर्ट बसने से पहले ही मुड़िया अहमदनगर और आसपास के अन्य सभी गांवों के किसानों से जमीनें खरीदीं। जिन पर विकास कार्य चल रहे हैं। पांच सितारा होटल भी स्थापित हो चुका है।
रफ्तार बढ़ने से बढ़ता जा रहा विकास
कुलश्रेष्ठ कहते हैं कि रफ्तार से विकास कई गुना बढ़ जाता है। एयरपोर्ट बनने से बरेली के विकास को गति मिली है। भविष्य में फाइव स्टार होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही फ्लैट कल्चर भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। लिहाजा, रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। जमीनों की कीमत बढ़ने से रियल एस्टेट का कारोबार भी बढ़ेगा। अन्य प्रदेशों से लिंक होने की वजह से सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकार भी बढ़ने के आसार हैं।
एयरपोर्ट बनने के बाद दिख रहे फायदे
एयरपोर्ट बनने से रिठौरा, मुड़िया अहमदनगर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड, पीलीभीत बाईपास, बड़ा बाईपास की ओर तेजी से विकास कार्य शुरू हो गए हैं। शाहजहांपुर, बदायूं, हल्द्वानी, नैनीताल, उधमसिंह नगर, रुद्रपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरू जाने वालों का सफर सुगम हो चुका है। जल्द ही लखनऊ का सफर भी चंद मिनटों में तय होगा। रामगंगा आवासीय योजना के संवरने की वजह भी एयरपोर्ट माना जा रहा है।