{"_id":"6513b6adb7af73ab450a2d03","slug":"bareilly-acid-attack-google-exposed-police-caught-minor-accused-2023-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack: 'मैं धोखे की आग में जल रहा था... इसलिए बनाया पूरा प्लान'; लेकिन गूगल ने ऐसे खोल दी पोल पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack: 'मैं धोखे की आग में जल रहा था... इसलिए बनाया पूरा प्लान'; लेकिन गूगल ने ऐसे खोल दी पोल पट्टी
Wed, 27 Sep 2023 10:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:45 AM IST
सार
बरेली में एसिड अटैक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्रा की ही कॉलोनी के 17 साल से लड़के को पुलिस ने पकड़ा है। मोबाइल फोन चेक करने पर नाबालिग लड़का ही आरोपी साबित हुआ। उसने बताया कि रात में वह काले कपड़े पहनकर छज्जे के सहारे छत पर चढ़ा और छात्रा पर एसिड फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन
Bareilly Acid Attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सौ फुटा रोड की एक कॉलोनी में सोमवार रात किराये के कमरे में सो रहे भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया गया। घटना के बाद दंत चिकित्सक पिता व परिजन शहर आए और दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई है। पुलिस तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सर्विलांस से साक्ष्य जुटाकर पकड़े गए तीन लड़कों में से देर रात एक की पहचान हो गई। आरोपी की उम्र महज 17 साल है। वह स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस आरोपियों की तलाश कैसे करती है, अपने फोन से वह यही जानने का प्रयास कर रहा था। गूगल के सर्च इंजन से उसकी पोल खुल गई।
इज्जतनगर में एसिड अटैक की घटना के बाद पुलिस व एसओजी ने अस्पताल जाकर पीड़ित भाई-बहन से बात करने का प्रयास किया। उनके परिजनों, मकान मालिक व दूसरे किरायेदारों से बात की। नंबरों की सीडीआर निकालकर पुलिस ने कर्मचारी नगर निवासी एक लड़के और उसके फरीदपुर निवासी चचेरे भाई को पकड़ा।
विज्ञापन
दोनों से कुछ सुराग मिला तो छात्रा की ही कॉलोनी के 17 साल से लड़के को पकड़ा गया। तीनों खुद को बेगुनाह बता रहे थे। मोबाइल फोन चेक करने पर नाबालिग लड़का ही आरोपी साबित हुआ। उसने बताया कि रात में वह काले कपड़े पहनकर छज्जे के सहारे छत पर चढ़ा और छात्रा पर एसिड फेंककर फरार हो गया। उसे नहीं पता था कि छात्रा का भाई भी उसी के बेड पर था। यह बात उसे बाद में पता लगी।

आरोपी बोला- मैं धोखे की आग में जल रहा था
आरोपी ने खुद के फंसने पर छात्रा पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। कहा कि काफी समय पहले उसने प्रपोज किया था। दोनों लंबे समय से संपर्क में थे। उसने काफी महंगे गिफ्ट भी दिए। 23 सितंबर को छात्रा ने उससे ब्रेकअप कर लिया। तब से उसी युवक से छात्रा की बात हो रही थी जिसे पुलिस ने शक में सबसे पहले पकड़ा था।

आरोपी ने बताया कि वह धोखे की आग में जल रहा था। उसने दोनों के मोबाइल की चैट हासिल कर छात्रा को चेतावनी दी थी। सोमवार को इंटरनेट कॉलिंग के जरिये उस लड़के को भी बिना नाम बताए धमकी दी। इसके बाद भी दोनों के दबाव में न आने पर उसने एसिड अटैक का फैसला ले लिया।