फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: A transformer caught fire at Ayub Khan crossroads, stampede

बरेलीः अयूब खां चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, भगदड़ मची

Wed, 10 Jun 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: A transformer caught fire at Ayub Khan crossroads, stampede
ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ ही ट्रांसफॉर्मर बढ़ते लोड से हीट होकर जलने लगे हैं। मंगलवार को अयूब खां चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने बिजली सप्लाई बंद कराके आग पर काबू पाया। अयूब खां चौराहे के पास नगर निगम के पीछे वाली रोड पर दोपहर के वक्त ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आग के विकराल होने पर एक तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया। इसके बाद सिविल लाइंस चौकी पुलिस ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। तत्काल ही दमकल मौके पर पहुंच गई। ट्रांसफॉर्मर जल जाने से आसपास के इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने की साइबर सेल से शिकायत
बरेली। सोशल साइट्स पर एक युवक ने समुदाय विशेष पर टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाल दी। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। कुछ लोगों ने स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला साइबर सेल को सौंप दिया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। लोगों के मुताबिक युवक पहले भी कई बार अभद्र टिप्पणी कर चुका है, लेकिन उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed