फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Banks will remain closed for three days, may face currency crisis in the season of Sahalag

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, सहालग के सीजन में झेलना पड़ सकता है नोटों का संकट

Thu, 20 Feb 2020 10:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Banks will remain closed for three days, may face currency crisis in the season of Sahalag
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

होली का बाजार भी होने लगा गर्म, एटीएम में कैश न रहने पर कारोबार को लग सकता झटका

विज्ञापन

बरेली। आज से सभी बैंक लगातार तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान कैश का संकट भी पैदा हो सकता है। इन दिनों सहालग का मौसम भी चल रहा है। साथ ही होली का बाजार भी गर्म होना शुरू हो गया है। इस बीच तीन दिन तक एटीएम बंद रहने से लोगों को कैश का संकट झेलना पड़ेगा। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को एटीएम में ज्यादा से ज्यादा कैश की फीडिंग कराने की कोशिश की गई है।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि का अवकाश है। फिर चौथा शनिवार और संडे है। तीन दिन तक सभी बैंक बंद रहेंगे, जिसका असर गुरुवार को ही दिखाई देने लगा। ज्यादातर बैंक शाखाओं में तैनात दूसरे शहरों में रहना वाला स्टाफ घर जाने के लिए गुरुवार को समय से पहले ही आफिस से निकल गया, जिससे शाम को बैंक संबंधी काम कराने वाले ग्राहकों को बैरंग होना पड़ा। अब ड्राफ्ट बनवाने, चेक जमा करने सहित दूसरे कामों के लिए लोगों को सोमवार तक बैंकों के खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। बैंकों के बंद रहने का सबसे बड़ा असर एटीएम सेवा पर पड़ेगा। जानकार बताते हैं कि एटीएम में कैश की जितनी आपूर्ति की जाती है, वह एक से डेढ़ दिन में ही खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

इन दिनों बाजार में सहालग और होली दोनों की लोग खरीदारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे में एटीएम अगर कैशलेस हुए तो इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा। हालांकि एसबीआई, पीएनबी सहित दूसरे बड़े बैंकों के अधिकारियों का कहना है कि गुरवार को आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा एटीएम में कैश भरवाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में होली के पास भी आठ दिन बंद रहेंगे बैंक

मार्च में होली के आसपास भी बैंक आठ दिन तक लगातार बंद रहेंगे। इस दौरान भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आठ मार्च को संडे है और नौ व दस मार्च को होली का अवकाश है। इसके बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर 11, 12 और 13 मार्च को बैंकों में तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। इसके बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार और 15 को रविवार का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed