{"_id":"75be93a09d31f96935eaaa299fa6f6c0","slug":"bankhana-placing-a-wreath-on-the-square-stone-stress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बानखाना चौराहे पर पत्थर रखकर माला चढ़ाई, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बानखाना चौराहे पर पत्थर रखकर माला चढ़ाई, तनाव
बरेली
Updated Mon, 02 Nov 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बानखाना चौराहे पर कुछ लोगों ने जागरण के दौरान आस्था का प्रतीक रखकर माला चढ़ा दी। इसे लेकर अफवाह यह उड़ी कि मठिया बनाई जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों को भी फोन करके मठिया के निर्माण की खबर कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतीक हटवाने का आश्वासन देकर मामला निपटा दिया।
थाना प्रेमनगर इलाके के बानखाना में आए दिन जरा-जरा की बात पर टेंशन हो जाती है। पिछले दिनों दोनों समुदाय के लोग मामूली सी बात पर लड़ गए थे। रविवार की रात को बानखाना चौराहा पर आस्था के प्रतीक पर फूलों की माला चढ़ार्ई गई। दूसरे समुदाय के लोगों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने अफसरों को फोन करके बता दिया कि पुलिस चौकी के बराबर में बानखाना चौराहे पर मठिया बनाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियोें के आदेश पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार सिंह ने बताया कि बानखाना चौराहे पर पत्थर पर माला चढ़ाने को लेकर मामूली की टेंशन थी। कोई खास बात नहीं है। पत्थर को हटवा दिया जाएगा।