फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bankhana drain will be covered in two phases at a cost of Rs 65 lakh.

Bareilly News: 65 लाख से दो चरणों में ढका जाएगा बानखाना नाला

Mon, 11 May 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bankhana drain will be covered in two phases at a cost of Rs 65 lakh.
सेटेलाइट बस अड्डे पर नाले में गिरकर हरदोई निवासी तौहीद की मौत की घटना के बाद नगर निगम शहर के खुले नालों पर स्लैब डलवा रहा है। नैनीताल रोड के किनारे स्थित शहर के सबसे बड़े और 10 फुट गहरे बानखाना नाले पर स्लैब डालने के लिए नगर निगम ने 65 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। यह नाला काफी समय से स्थानीय निवासियों का राहगीरों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड 52 के पार्षद शमीम अहमद ने बताया कि सात साल पहले यहां दो लोग नाले में गिरकर अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें से एक का शव तक बरामद नहीं हो सका था। उस हादसे के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने अपनी सुरक्षा के लिए निजी संसाधनों से नाले के कुछ हिस्से को ढक दिया था, लेकिन बड़ा हिस्सा अब भी खुला हुआ है। हाल ही में सेटेलाइट पर हुए हादसे के बाद विभाग ने एहतियातन यहां रेलिंग और चेतावनी बोर्ड तो लगाए थे, लेकिन जनता की सुरक्षा के लिए अब इस पर स्लैब डालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस काम को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में सूर्या बैंक्वेट हॉल से नीम की मठिया तक स्लैब डाला जाएगा। दूसरे चरण में मठिया से सुर्खा की पुलिया तक का काम होगा। पहले चरण के लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो गई है। रकम मिलते ही काम शुरू होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को गंदगी और बदबू से मुक्ति मिलेगी। नैनीताल रोड पर कई स्कूल होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र पैदल यहां से गुजरते हैं। नाले पर स्लैब डाले जाने से उनका आवागमन सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed