फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bank deputy manager and his mother killed in horrific road accident in Bareilly

बरेली में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर डीसीएम से टकराई कार, बैंक के उप प्रबंधक और उनकी मां की मौत

Mon, 27 Oct 2025 10:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 10:44 AM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों मुरादाबाद जा रहे थे। 

विज्ञापन
bank deputy manager and his mother killed in horrific road accident in Bareilly
डीसीएम में घुसी कार, घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। टिसुआ के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डीसीएम (मिनी ट्रक) से टकरा गई। हादसे में कार सवार बैंक के उप प्रबंधक और उनकी मां की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान हरदोई निवासी अर्पण पांडे (35 वर्ष) और उनकी मां मनोरमा पांडे (50 वर्ष) के रूप हुई। अर्पण मुरादाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में उप प्रबंधक पद पर तैनात थे। उनके पिता अशोक कुमार दरोगा हैं। वह रामपुर के किसी थाने में तैनात हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

bank deputy manager and his mother killed in horrific road accident in Bareilly
डीसीएम में घुसी कार, घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
मुरादाबाद जा रहे थे मां-बेटे 

जानकारी के मुताबिक अर्पण पांडे अपनी मां मनोरमा को लेकर कार से मुरादाबाद जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे के करीब टिसुआ के पास नेशनल हाईवे पर अर्पण की कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जाकर डीसीएम से टकरा गई। डीसीएम बरेली की तरफ से आ रही थी। 

यह भी पढ़ें- मौत से पहले का वीडियो: रात में प्रेमिका से मिलने आया युवक... सुबह मिली लाश; पीट-पीटकर हत्या का आरोप

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा डीसीएम में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को कार से बाहर निकाला और सीएचसी फरीदपुर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका। 

विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में ट्रक से टकराया ट्रैक्टर, चालक घायल 
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में नेशनल हाईवे के शंखा कट पर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक रमाशंकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर चालक को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाया, जिसके बाद जाम खुल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed