फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bakhtawar used to call himself a Inspector gun license will be cancelled

Bareilly News: गौसगंज बवाल प्रकरण... खुद को दरोगा बताता था बख्तावर, बंदूक का लाइसेंस होगा निरस्त

Wed, 14 Aug 2024 04:17 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 04:17 PM IST
सार

शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में 19 जुलाई को बवाल हुआ था। इसमें पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई थी। बवाल का मुख्य आरोपी बख्तावर अपने बेटों समेत जेल में बंद है। पीआरडी में तैनाती के दौरान बख्तावर अपने गांव में रौब गांठता था। 

विज्ञापन
Bakhtawar used to call himself a Inspector gun license will be cancelled
आरोपी बख्तावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के गौसगंज बवाल की साजिश रचने के मुख्य आरोपी बख्तावर की बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। एसएसपी ने इसकी संस्तुति करके रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। पीआरडी में तैनाती और पुलिसवालों की दोस्ती के दम पर बख्तावर खुद को दरोगा बताकर गांव में रौब गांठता था। फिलहाल, बेटों के साथ वह जेल में बंद है। 

विज्ञापन


शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज में 16 जुलाई को ताजिया निकालने के दौरान दो पक्षों के लोगों में कहासुनी हुई थी। ताजिये को दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के पास रखने को लेकर तनातनी बढ़ी तो बख्तावर ने ही साथियों के संग बैठकर दूसरे पक्ष पर हमले की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन


आरोपी अब्दुल ने 19 जुलाई को दूसरे पक्ष के घर में महिला के चेहरे पर लेजर लाइट डालकर माहौल भड़काया। विरोध करने पर उसने भीड़ के साथ दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल में पूर्व प्रधान के बेटे की हो गई थी मौत 
बचाने आए पूर्व प्रधान हीरालाल के बेटे तेजपाल को धर्मस्थल पर ले जाकर इतना पीटा कि तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

साजिशकर्ता बख्तावर सहित इशरत अली, रियासत अली, मकसूद, यासीन, युसुफ अली, इश्तियाक, मुकीम शाह, अशफाक के मकानों पर बुलडोजर चल चुका है। बख्तावर के दो बेटे इशरफ उर्फ अशरफ और आसिद पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गौसगंज मामले में बख्तावर की भूमिका सामने आई थी। उसी ने ग्रामीणों को हमले के लिए भड़काया था। उसकी सिंगल बैरल बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed