फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bahera's team emerged as the winner, Dheerpur as the runner-up.

Bareilly News: बहेरा की टीम बनी विजेता, धीरपुर उपविजेता

Sat, 17 Oct 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bahera's team emerged as the winner, Dheerpur as the runner-up.
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव। ससुरालयों पर हत्या का आरोप। घटनास्
धीरपुर गांव में आयोजित हुआ सीजन-02 का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन


फरीदपुर। धीरपुर गांव में शहीद पायलट अमित कुमार यादव की स्मृति में आयोजित क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-02 का शुक्रवार को समापन हो गया। बेहद रोमांचक और खेल भावना से भरे फाइनल मुकाबले में बहेरा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि धीरपुर की टीम उपविजेता रही।

टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में बेहरा टीम के खिलाड़ी इशरत अली, शाहिद खान, मसीद खान और सरताज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। वहीं धीरपुर की ओर से अनूप यादव, गोपाल यादव, शिवम यादव और सुरजीत ने अपनी ऑलराउंड प्रतिभा से मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बिथरी विधानसभा से सूरज यादव एवं विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सतीश यादव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ सपा नेता विजेंद्र पाल मथुरा, वरिष्ठ सपा नेता मंगल बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed