फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bahdi SDM's driver shows friends sitting in a government car

बहेड़ी एसडीएम का ड्राइवर सरकारी गाड़ी में दोस्तों को बिठाकर दिखाता है हनक

Thu, 10 Sep 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bahdi SDM's driver shows friends sitting in a government car
वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डिग्री कॉलेज में हूटर बजाकर गाड़ी घुमाते वीडियो वायरल, एसडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
बहेड़ी। एसडीएम का सरकारी ड्राइवर उनके काम में व्यस्त होने पर एसडीएम की सरकारी गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ सैरसपाटे पर निकला जाता है और कस्बे में हूटर बजाते हुए गाड़ी दौड़ाकर पूरी हनक दिखाता है। बुधवार तीन दोस्तों को सरकारी गाड़ी में बैठाकर डिग्री कॉलेज में घूमने का वीडियो वायरल हुआ तो एसडीएम को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
एसडीएम के सरकारी वाहन चालक पर पहले भी सरकारी गाड़ी लेकर घूमने और हूटर बजाकर हनक दिखाने के आरोप लगते रहे हैं। बुधवार को एसडीएम दफ्तर में बैठकर किसानों की समस्याएं सुनने में व्यस्त थे। इसी बीच उनका चालक सरकारी गाड़ी लेकर निकल गया। तहसील गेट से अपने तीन दोस्तों को उसमें बैठाया, फिर सीधे डिग्री कॉलेज पहुंच गये। पहले कालेज के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी को गाड़ी का हूटर बजाकर हनक दिखाई और गेट खुलवाया। उसके बाद काफी देर तक कॉलेज के अंदर हूटर बजाते रहा। कुछ देर वहां ठहरने के बाद हूटर बजाते हुए वहां से चल दिया। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने रोका तो दोनों दोस्त निकले। काफी देर तक उनके बीच बातचीत होती रही। इस दौरान गाड़ी स्टार्ट रही। इस मामले का पूरा वीडियो कॉलेज के छात्रों ने बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने ड्राइवर को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। इससे पहले एक होटल मालिक भी ड्राइवर पर शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत कर चुका है।
विज्ञापन

कई बार इसको समझाया जा चुका है, लेकिन इसकी समझ में नहीं आ रहा है। मुझे बगैर बताए चुपचाप मेरी गाड़ी लेकर ड्राइवर निकल गया था। उस वक्त मैं किसानों की शिकायतें सुन रहा था। मामले की रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। - राजेश चंद्र, एसडीएम बहेड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed