फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun is the best in providing free travel to sisters, Pilibhit is the worst

Bareilly News: बहनों को मुफ्त यात्रा कराने में बदायूं अव्वल, पीलीभीत फिसड्डी

Tue, 12 Aug 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Badaun is the best in providing free travel to sisters, Pilibhit is the worst
बरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों के लिए एक सह यात्री के साथ तीन दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने में बदायूं डिपो परिक्षेत्र में अव्वल रहा। रुहेलखंड डिपो ने दूसरा और बरेली ने तीसरा स्थान हासिल किया है। पीलीभीत डिपो सबसे फिसड्डी साबित हुआ। हालांकि, इस दौरान बदइंतजामी की वजह से भी बहनों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली परिक्षेत्र के 83 रूटों पर इस दौरान 600 से ज्यादा बसों का संचालन किया गया। सबसे ज्यादा 94,698 महिलाओं और सह यात्रियों ने बदायूं डिपो की बसों में यात्रा का लाभ उठाया। रुहेलखंड डिपो की बसों में 79,748 और बरेली डिपो की बसों में 71,337 बहनों और सह यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। पीलीभीत डिपो की बसों में तीन दिन में महज 43,666 बहनों और सह यात्रियों ने फ्री यात्रा का लाभ उठाया।
विज्ञापन

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि चारों डिपो की बसों में मुफ्त यात्रा करने वाली बहनों का टिकट मूल्य 1.21 करोड़ 73 हजार और सह यात्रियों का टिकट मूल्य 26.41 लाख रुपये से ज्यादा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
लगातार दौड़ने से 180 बसों का निकला दम
शुक्रवार सुबह छह से रविवार रात 12 बजे तक रोडवेज ने पूरी क्षमता के साथ बसों का संचालन किया। इस दौरान चारों डिपो में रोजाना 10-12 बसों के ब्रेक डाउन का औसत रहा। इधर, सोमवार सुबह डिपो के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यशाला में भी खराब बसों की संख्या बढ़ गई। 180 से ज्यादा बसें खराब होने के कारण सोमवार को कई मार्गों पर रोडवेज की बस सेवा प्रभावित हुई। हालांकि, सोमवार को यात्रियों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed