{"_id":"5edfe9948ebc3e431e1f2f49","slug":"badaun-infected-and-rudrapur-suspect-dead-bareilly-news-bly408713840","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं के संक्रमित और रुद्रपुर के संदिग्ध संक्रमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं के संक्रमित और रुद्रपुर के संदिग्ध संक्रमित की मौत
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बदायूं मेडिकल कॉलेज से बरेली कोविड एल-2 मेडिकल कॉलेज किया गया था रेफर
विज्ञापन
बरेली। शहर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक कोरोना संक्रमित और एक संदिग्ध संक्रमित की मंगलवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की जानकारी संबंधित जिले के सीएमओ और जिला सर्विलांस अधिकारी को दी गई है। मृतक के शव एंबुलेंस से भेजे गए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बदायूं का एक 40 वर्षीय संक्रमित युवक भर्ती हुआ था। जो डायबिटिक था और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। वह सात जून को गाजियाबाद में हुए सैंपल की जांच में पॉजिटिव मिला था। युवक को वहां से घर जाने को कह दिया गया था। वह बदायूं के म्याऊ में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा था। जिसकी जानकारी पर बदायूं के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच को भेजा था और उसे बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली निजी मेडिकल कॉलेज लेवल-2 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा मामला रुद्रपुर के युवक का है। वह भी गम्भीर बीमारी से ग्रसित था। जो पिछले दिनों निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ था। मंगलवार को उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। मगर, इलाज दौरान उसकी भी मौत हो गई। युवक रुद्रपुर में कहां का निवासी है इस बाबत अफसरों ने जानकारी से इनकार किया है।