{"_id":"5ffa186e8ebc3e33f6108c9c","slug":"badaun-gang-rape-bareilly-news-bly433138527","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ी लगाकर कुएं में उतरी फॉरेंसिक टीम, जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीढ़ी लगाकर कुएं में उतरी फॉरेंसिक टीम, जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला काफी गंभीर हो चुका है। इससे पुलिस भी एक-एक तथ्य को गंभीरता से ले रही है। मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम अब तक घटनास्थल और आसपास जांच कर रही थी, लेकिन शनिवार को टीम कुएं में सीढ़ी लगाकर नीचे उतर गई। टीम ने कुएं में घुसकर जांच की है।
फोरेंसिक टीम मामला सुर्खियों में आने के बाद घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पहले दिन टीम ने धर्मस्थल में पुजारी के रहने, खाने-पीने संबंधी स्थानों पर जाकर जांच की। शुक्रवार को भी टीम ने साक्ष्य जुटाए, लेकिन इस दौरान कुएं में घुसने की बात सामने नहीं आई। अमर उजाला ने शनिवार को इसी मुद्दे पर खबर प्रकाशित की थी। ये भी सवाल उठाए थे कि एक ओर पुलिस प्रशासन कह रहा है कि महिला कुएं में गिरी थी तो वहां गिरने के साक्ष्य बतौर खून मिलने की बात उजागर क्यों नहीं की गई।
इसके चलते शनिवार को फोरेंसिक टीम ने गांव से एक सीढ़ी का इंतजाम कराया। एक रस्सी भी मंगवाई गई। उसके बाद टीम के सदस्य रस्सी के सहारे कुएं में सीढ़ी लगाकर नीचे उतरे। टीम ने कुएं से साक्ष्य जुटाये हैं। उसमें खून पड़ा हुआ मिला है या नहीं, इस संबंध में किसी पुलिस अधिकारी ने अभी बयान नहीं दिया है।